Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vaishakh Amavasya today, bathing and donation have special importance

Shimla News: वैशाख अमावस्या आज, स्नान और दान का है विशेष महत्व

Sat, 26 Apr 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Vaishakh Amavasya today, bathing and donation have special importance
सुबह 4:49 बजे से है शुभ मुहूर्त
विज्ञापन

28 अप्रैल को सुबह एक बजे समाप्त होगी अमावस्या तिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। भगवान विष्णु के प्रिय वैशाख मास की अमावस्या तिथि का महत्व धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना गया है। वैशाख मास की अमावस्या रविवार को है।

वैशाख अमावस्या पर स्नान, दान और पूजा करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से आपको मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। अभी वैशाख का महीना चल रहा है, इसलिए इस अमावस्या को वैशाख अमावस्या कहते हैं। इस दिन भगवान लक्ष्मी नारायण की पूजा करने से आपको विशेष लाभ होता और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया के पंचांग के अनुसार रविवार को सुबह 4:49 बजे से तिथि शुरू होगी और 28 अप्रैल को सुबह 1:00 बजे तक रहेगी। उदया तिथि 27 अप्रैल को होने के कारण अमावस्या इसी दिन मनाई जाएगी। बताया कि रविवार को अमावस्या तिथि का होना शास्त्रों में शुभ माना जाता है। इस दौरान स्नान-दान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:17 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रहेगा। अभिजित मुहू्र्त सुबह 11:53 से दोपहर 12:45 तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5:44 बजे से पूरे दिन रहेगा। उमेश नौटियाल ने बताया कि वैशाख अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और भगवान से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें। इस दिन पूर्वजों का पिंडदान करने का विधान है।


वैशाख अमावस्या का महत्व
वैशाख अमावस्या तिथि को पितरों को याद करने का विशेष महत्व है। इस दिन लोग पिंडदान, श्राद्ध और तर्पण करते हैं। ऐसा करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है। अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा करना बहुत अच्छा माना जाता है। इस दिन विष्णु जी की पूजा मंत्रों के साथ करनी चाहिए। साथ ही पवित्र नदियों में स्नान करके गरीबों को दान देना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से धन-धान्य बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article