युवाओं के लिए वैक्सीनेशन का शेड्यूल तय, निजी अस्पतालों में इन दामों पर लगेगा टीका
राज्य में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। अभी तक 24 लाख 78 हजार 330 को टीका लग चुका है। 20 लाख 41 हजार 386 को पहली डोज और 4 लाख 36 हजार 944 को दूसरी डोज लगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार ने प्रदेश में 18 से 44 साल के लोगों के लिए वैक्सीनेशन का शेड्यूल तय कर दिया है। हिमाचल में 14 और 17 जून को कोविड का टीका लगाया जाएगा। दो दिन में 527 विभिन्न साइटों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। पहले की तरह दो दिन पहले स्लॉट बुक करवाना होगा। सेशन बुक करने का समय दोपहर 2:30 बजे से 3 बजे तक होगा। 14 जून को होने वाला सेशन पिछली गाइडलाइन की तरह होगा।
17 जून को होने वाला वैक्सीनेशन सेशन आगे बढ़ाया जा सकता है, जब तक वैक्सीन की वायल पूरी तरह से यूज नहीं हो जाती। 18 से 44 साल वालों को सोमवार और वीरवार को टीका लगाया जाएगा। 45 साल से ज्यादा और आरक्षित कैटेगिरी के लिए सप्ताह में चार दिन वैक्सीन लगाई जाती है। राज्य में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। अभी तक 24 लाख 78 हजार 330 को टीका लग चुका है। 20 लाख 41 हजार 386 को पहली डोज और 4 लाख 36 हजार 944 को दूसरी डोज लगी है।
किस जिले में कब कितने केंद्रों पर लगेगा टीका
जिला 14 जून 17 जून
बिलासपुर 14 14
चंबा 19 20
हमीरपुर 16 15
कांगड़ा 59 58
किन्नौर 4 3
कुल्लू 17 16
स्पीति 11
मंडी 39 39
शिमला 33 32
सिरमौर 22 21
सोलन 24 24
ऊना 18 18
निजी अस्पतालों में वैक्सीन के दाम तय
सरकार ने कोविशील्ड के साथ अब निजी अस्पतालों के लिए को-वैक्सीन और स्पूतनिक-वी वैक्सीन के रेट तय कर दिए हैं। सबसे महंगी वैक्सीन को-वैक्सीन होगी। प्राइवेट अस्पतालों को भी निर्देश दिए हैं कि वे 150 रुपये से ज्यादा सर्विस चार्ज नहीं लेंगे। हिमाचल में कोविशिल्ड वैक्सीन लग रही है। आने वाले समय में हिमाचल में कोविशील्ड, को-वैक्सीन और स्पूतनिक-वी वैक्सीन भी लगाई जाएगी। प्राइवेट अस्पतालों की चेकिंग के लिए टीम का भी गठन किया जाएगा। सभी प्राइवेट अस्पतालों में जहां वैक्सीन सेंटर बनाए गए हैं, वहां रूटीन चेकिंग होती रहेगी।
इस तरह रहेंगे वैक्सीन के दाम
वैक्सीन दाम जीएसटी अधिकतम सर्विस शुल्क अधिकतम मूल्य
कोविशील्ड 600 30 150 780
को-वैक्सीन 1200 60 150 1410
स्पूतनिक-वी 948 47 150 1145
हिमाचल में सबको निशुल्क वैक्सीन
हिमाचल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक निपुण जिंदल ने कहा कि हिमाचल में सभी को निशुल्क वैक्सीन लगाई जाएगी। कहा कि जो लोग भुगतान करने की क्षमता रखते हैं, वे निजी अस्पतालों में टीकाकरण करवा सकते है।
अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के साथ सभी आयुवर्ग के लोगों को इस अभियान में शामिल किया गया है। एक मई से 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लिए वैक्सीन की आपूर्ति की जा रही थी। टीकों की 75 प्रतिशत खरीद भारत सरकार करेगी और खरीदे गए टीकों को राज्यों को निशुल्क दिया जाएगा।