फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vacation Schedule Released for Himachal Government Schools Academic Session 2022-23

Himachal Vacation Schedule: हिमाचल के स्कूलों में 38 दिनों तक बरसात की छुट्टियां, शेड्यूल जारी

Thu, 06 Apr 2023 01:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 06 Apr 2023 01:53 PM IST
सार

ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 22 जून से 29 जुलाई तक 38 दिन की बरसात की छुट्टियां होंगी। सभी स्कूलों में कुल 52 छुट्टियां रहेंगी।

विज्ञापन
Vacation Schedule Released for  Himachal Government Schools Academic Session 2022-23
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में 22 जून से 29 जुलाई तक बरसात की छुट्टियां होंगी। छुट्टियों की कुल संख्या 38 रखी गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों के लिए वर्ष 2023-24 की छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। सभी स्कूलों में कुल 52 छुट्टियां रहेंगी।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें पूरा शेड्यूल
विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से जारी अधिसूचना के तहत कुल्लू जिला में 23 जुलाई से 14 अगस्त, लाहौल-स्पीति जिला में 17 जुलाई से 27 अगस्त और शीतकालीन स्कूलों के तहत किन्नौर में 22 से 27 जुलाई तक बरसात की छुट्टियां रहेंगी। शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन स्कूलों में दिवाली से दो दिन पहले और दो दिन बाद चार छुट्टियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन स्कूलों में लोहड़ी से दो दिन पहले और तीन दिन बाद तक छह दिन की सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी। कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला के स्कूलों में दशहरे के अगले दिन से दस दिन की छुट्टियां होंगी। कुल्लू जिला में दिवाली से एक दिन पहले व एक दिन बाद और 26 दिसंबर से 11 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed