फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Uttarakhand will buy one lakh quintals of sugarcane from Sirmaur, procurement process started in Haripur Tohan

Sirmour News: उत्तराखंड सिरमौर से खरीदेगा एक लाख क्विंटल गन्ना, हरिपुर टोहाना व अमरगढ़ में खरीद प्रक्रिया शुरू

Thu, 23 Nov 2023 06:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Nov 2023 06:37 PM IST
सार

कई किसान चरखियों पर भी गन्ने को बेचते आ रहे हैं, जहां गुड़ व शक्कर तैयार होगी। वहीं, डोईवाला शुगर मिल ने इस वर्ष पांवटा साहिब क्षेत्र से एक लाख क्विंटल गन्ना खरीद कालक्ष्य निर्धारित किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand will buy one lakh quintals of sugarcane from Sirmaur, procurement process started in Haripur Tohan
गन्ना - फोटो : संवाद

विस्तार

पड़ोसी राज्य उत्तराखंड, जिला सिरमौर से एक लाख क्विंटल गन्ना खरीदेगा। उत्तराखंड राज्य की डोईवाला शुगर मिल के लिए पांवटा साहिब से गन्ना खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए हरिपुर टोहाना और अमरगढ़ में दो केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिला सिरमौर की पांवटा दून वैली में 800 हेक्टेयर रकबे पर गन्ने का उत्पादन किया जा रहा है। इससे इलाके के एक हजार से ज्यादा किसान जुड़े हैं, जिनकी आर्थिकी का ये मुख्य साधन है। अब गन्ना तैयार होने के बाद उत्पादकों ने इसकी बिक्री शुरू कर दी है। उत्तराखंड के अलावा पांवटा साहिब क्षेत्र में जगह-जगह चरखियों में गन्ने की खूब मांग रहती है। कई किसान चरखियों पर भी गन्ने को बेचते आ रहे हैं, जहां गुड़ व शक्कर तैयार होगी।

विज्ञापन


वहीं, डोईवाला शुगर मिल ने इस वर्ष पांवटा साहिब क्षेत्र से एक लाख क्विंटल गन्ना खरीद कालक्ष्य निर्धारित किया है। स्थानीय किसान तरसेम सिंह सग्गी, हरभजन सिंह, गुरविंदर सिंह, अर्जुन सिंह, सुरजीत सिंह, ओम प्रकाश, शमशेर अली, प्रदीप चौहान, मंजीत सिंह व हरदीप सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष दो खरीद केंद्र (तौल कांटे) पर शुगर मिल डोईवाला ने खरीद की थी। पिछले साल भी तौल कांटों को बढ़ाने की मांग रखी थी। इस बार भी दो खरीद केंद्र बनाए गए हैं। पांवटा वैली गन्ना शुगर कैन ग्रोवर सोसायटी बद्रीपुर के सचिव नेक राम और शाकुंभरी सोसायटी खोड़ोंवाला सचिव दलीप सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष 355 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गन्ना खरीद की गई थी। मिल की तरफ से फिलहाल नई खरीद दरें निर्धारित नहीं की गई हैं। गन्ने की खरीद शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed