{"_id":"5bb788d4867a554c190d48a6","slug":"uttarakhand-cm-trivendra-singh-rawat-statement-over-people-migration-from-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के बाद सही निर्णय होते तो न होता गांवों से पलायन : त्रिवेंद्र रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के बाद सही निर्णय होते तो न होता गांवों से पलायन : त्रिवेंद्र रावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 06 Oct 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमालयी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गांवों से हो रहे पलायन पर नाम लिए बगैर कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि यदि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आजादी के बाद ही लागू हो जाती तो गांवों से पलायन की समस्या पैदा ही न होती।
विज्ञापन
आज के दौर में भी ऐसे लोग हैं, जिन्होंने कई-कई दिन का पैदल सफर सिर्फ इसलिए किया, ताकि वे अपने स्कूलों-हास्टलों तक जा सकें। उन्होंने उत्तराखंड सरकार के दो प्रयासों चीड़ पत्ती नीति और ग्रोथ सेंटर का उदाहरण दिया और कहा कि गांवों में रोजगार के अवसर मुहैया कराए जाएंगे तो लोग अपनी मूल संस्कृति और जगह को नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने किसानों के उत्पादों के उचित दाम को लेकर भी जोर दिया। कहा कि अगर किसानों को उनके उत्पादों का उचित दाम मिले तो वे उत्पादन करते रहेंगे। गुलाब का तेल, चोलई और कुट्टू का उदाहरण देते हुए रावत ने कहा कि हिमालयी राज्यों में ऐसे उत्पाद होते हैं, जो देश-दुनिया में कही नहीं मिलते।
विज्ञापन
ये उत्पाद न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि उनकी पौष्टिकता ही उनकी मांग बढ़ाती है। ऐसे में सरकारों को इन हिमालयी उत्पादों की सही मार्केटिंग पैकेजिंग करने की जरूरत है।