फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   uttarakhand chamoli news: jeet singh thakur body yet not recovered

मृत घोषित होने के बाद भी घनश्याम को भाई के मिलने की आस

Thu, 25 Feb 2021 03:23 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 25 Feb 2021 03:23 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand chamoli news: jeet singh thakur body yet not recovered
उत्तराखंड के चमोली में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान लापता जीत सिंह ठाकुर के भाई घनश्याम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चमोली में लापता लोगों को पड़ोसी राज्य की सरकार ने मृत घोषित कर दिया है। सिरमौर जिले के डीजीएम जीत सिंह ठाकुर के परिजनों को भी सर्कुलर मिले हैं, लेकिन परिजनों की आस नहीं टूटी है। जीत सिंह के भाई घनश्याम ठाकुर ने कहा कि एक बार उनका भाई मिल जाए, चाहे वह किसी भी हालत में हो। 

विज्ञापन


उत्तराखंड पहुंचे घनश्याम ने कहा कि टनल में रेस्क्यू टीम 180 मीटर तक पहुंच गई है। परिजनों को उम्मीद है कि वीरवार तक जीत सिंह का कोई पता चल सकेगा। घनश्याम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार से जारी सर्कुलर उन्हें मिला है। इसमें लापता लोगों को मृत घोषित किया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सात फरवरी को चमोली में आपदा आई थी। अब केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से लापता लोगों का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। लापता लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र तीन श्रेणियों में जारी होंगे। प्रथम आपदा प्रभावित क्षेत्र के स्थायी निवासी, दूसरा उत्तराखंड के निवासी और तीसरा अन्य राज्यों के पर्यटक या व्यक्ति। उधर, पांवटा के एसडीएम एलआर वर्मा मौके पर डटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीएम के किरायेदार व पड़ोसी बोले कुछ तो पता चलें
जीत सिंह के परिवार के माजरा मेलियों में रिहायशी मकान में किरायेदार राधेश्याम व निर्मला शर्मा ने कहा कि रेस्क्यू टीम की गतिविधियों के लिए समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों पर नजर रहती है। जीत सिंह के पड़ोसी बलराज कश्यप और टेलर इंतियाज अली ने कहा कि मेलियों और आसपास गांवों के लोगों को 18 दिनों से उत्तराखंड टनल में डीजीएम जीत सिंह के मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed