{"_id":"5b7273c342c7925bb234dbd8","slug":"use-of-whatsapp-and-facebook-banned-for-police-employees-during-duty-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी के दौरान फेसबुक, व्हाट्सएप चलाया तो नपेंगे पुलिस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी के दौरान फेसबुक, व्हाट्सएप चलाया तो नपेंगे पुलिस कर्मी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होगी। पुलिस मुख्यालय ने ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया पर व्यस्त रहने और उनकी वजह से दिए गए दायित्व सही तरीके से न निभाने की शिकायतों के बाद स्टैंडिंग ऑर्डर जारी किए हैं।
विज्ञापन
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अगर पुलिस कर्मी ड्यूटी के समय में सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पिछले कुछ समय में सोशल मीडिया पर अपने काम की खुद ही तारीफ करने के मामले सामने आ रहे थे। यही नहीं तमाम तरह के वीडियो बनाकर भी पोस्ट किए जा रहे थे।
पुलिस कर्मी बिना अधिकृत हुए ही बयान दे रहे थे। फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया पर व्यस्त रहने की वजह से कई बार पुलिस कर्मी दिए गए दायित्व को सही तरह से नहीं निभा रहे थे।
विज्ञापन
कुछ मामलों में विभागीय कार्रवाई के बाद पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में सख्ती की तैयारी की। निर्देश जारी किए कि अगर सोशल मीडिया का उपयोग करता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन