{"_id":"57ea885b4f1c1b906c575f42","slug":"urban-development-minister-sudhir-sharma-changed-all-personal-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेसी लीक करने पर मंत्री ने बदला पूरा स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेसी लीक करने पर मंत्री ने बदला पूरा स्टाफ
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 27 Sep 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
प्राइवेसी लीक करने की आशंका के चलते शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने अपना पूरा स्टाफ बदल दिया है। पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर, ड्राइवर और सेवादार तक को हटा दिया गया है। उनकी ओर से स्टाफ बदले जाने पर सचिवालय में हलचल है।
विज्ञापन
हिमाचल में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से लेकर यह कर्मचारी शहरी विकास मंत्री के साथ थे। अब इन कर्मचारियों को शिफ्ट करने को कहा गया है। ये कर्मचारी अब विभागों में अपनी सेवाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि सचिवालय के कर्मचारियों ने मंत्री के साथ रहने वाले इन कर्मचारियों की शिकायत की है। शहरी विकास मंत्री जहां भी जाते थे, यह स्टाफ उनके साथ रहता था। सचिवालय में जब भी शहरी विकास मंत्री बैठते थे तो यह स्टाफ उनके इर्द गिर्द रहता था।
विज्ञापन
दिल्ली या दूसरे राज्यों में जाने पर इनमें से कुछेक लोग उनके साथ होते थे। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने बताया कि यह रूटीन प्रक्रिया है। कुछेक स्टाफ बदला है। नए स्टाफ की हामी भरी गई है।