{"_id":"5f3e1c06048a4a46b3166a53","slug":"urban-development-department-will-not-waive-rent-of-municipal-council-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद की दुकानों का किराया माफ नहीं करेगा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद की दुकानों का किराया माफ नहीं करेगा विभाग
Thu, 20 Aug 2020 12:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
पंकज चब्बा, अमर उजाला नेटवर्क, संतोषगढ़ (ऊना)
पंकज चब्बा, अमर उजाला नेटवर्क, संतोषगढ़ (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 20 Aug 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन और कोरोना महामारी की वजह से प्रदेश भर से नगर परिषदों की ओर भेजे गए किराया माफी संबंधी प्रस्ताव को विभाग ने खारिज कर दिया है। किराया माफी की उम्मीद लगाए बैठे दुकानदारों को इससे झटका लगा है। शहरी विभाग के निदेशक साफ किया है कि किराया माफ करना संभव नहीं है। किस्त और अन्य रियायत मिल सकती है।
विज्ञापन
लगभग 40 दिन तक दुकानें बंद रहने पर दुकानदारों का किराया माफ करने के लिए प्रस्ताव शहरी विभाग को भेजा था, लेकिन प्रस्ताव सिरे नहीं चढ़ पाया। अधिकांश दुकानदार पांच से छह माह का किराया अदा नहीं कर पाए हैं। शहरी विभाग के निदेशक आरके गौतम ने कहा कि किराया माफ करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि दुकानदार किस्तों में इसे दे सकते हैं। पिछले बकाया किराये पर सरचार्ज माफ किया जा सकता है, अगर नगर परिषद ऐसा प्रस्ताव भेजे।
विज्ञापन
दुकानदारों को राहत देनेें के लिए भेजा था प्रस्ताव: अमरजोत सिंह
नगर परिषद ऊना के अध्यक्ष बाबा अमरजोत सिंह बेदी का कहना है कि विभाग के इस फैसले से दुकानदार निराश हैं। नगर परिषद के दुकानदार अमित कुमार, मुकेश कुमार, राहुल सैणी, परीक्षित, हितेश कुमार, प्रवेश कुमार, विनोद शर्मा, नवनीत शर्मा, गुरजिंद्र सिंह, अमित कुमार, प्रदीप कुमार ने प्रदेश सरकार से अपील की है कि इस फैसले पर एक बार फिर से विचार करे।
विज्ञापन