{"_id":"6adb411c06b29a9a440295f5","slug":"uproar-over-stopping-a-vehicle-with-flashing-lights-case-against-two-shimla-news-c-19-sml1002-808703-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: फ्लैशर लाइट लगी गाड़ी रोकने \nपर हंगामा, दो के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: फ्लैशर लाइट लगी गाड़ी रोकने पर हंगामा, दो के खिलाफ केस
विज्ञापन
संजौली में पुलिस कर्मी से बहस के बाद दो गुटों में मारपीट
दूसरे पक्ष ने पिस्तौल तानने का लगाया आरोप, पुलिस ने नकारा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के संजौली चौक पर वीरवार देर रात अनधिकृत फ्लैशर लाइट (ब्लिंक करने वाली) लगी गाड़ी को रोकने पर हंगामा हो गया। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों और युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट के भी आरोप लगे हैं। सड़क के बीच काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
पुलिस के अनुसार यातायात जांच के दौरान डैशबोर्ड पर अनधिकृत फ्लैशर लाइट का इस्तेमाल किए जाने पर एक वाहन को रोका था। इस पर एक युवक बाहर आया और पुलिस कर्मी से उसका नाम तथा पद पूछने लगा। आरोप है कि इसके बाद दोनों युवकों ने पुलिस कर्मी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उसे धमकाया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका विरोध जताया तो गाड़ी में सवार युवक उनसे भी उलझ गए। इसके बाद दोनों गुटों में मारपीट होने लगी। बाद में कुछ और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तथा मामले को शांत करवाया। पुलिस ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का मामला मानते हुए कार्रवाई की है। यातायात शाखा में तैनात पुलिस कर्मी की लिखित शिकायत पर पुलिस थाना संजौली में मामला दर्ज किया है। इस मामले में ढली निवासी राहुल शर्मा और लोअर कलस्टन, शिमला निवासी 23 वर्षीय अर्णव को नामजद किया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाद के बाद दूसरे पक्ष ने एक स्थानीय युवक पर पिस्तौल तानने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में इस आरोप को निराधार बताया है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायत मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही पिस्तौल तानने के आरोप और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।