फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Uproar over stalled works in the quarterly meeting of Shimla Zilla Parishad

Zilla Parishad Meeting: शिमला जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में ठप पड़े कार्यों पर हंगामा

Sat, 02 Jul 2022 10:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Jul 2022 10:43 PM IST
सार

जिप अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी की अध्यक्षता में शनिवार को यह बैठक बचत भवन में हुई। जिला परिषद जरोल वार्ड के सदस्य सुभाष कैंथला ने सिद्धपुर में पैराग्लाइडिंग के लिए स्थान चिन्हित न करने का मामला उठाया। 

विज्ञापन
Uproar over stalled works in the quarterly meeting of Shimla Zilla Parishad
शिमला जिला परिषद की बैठक में हंगामा। - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला जिला परिषद (जिप) शिमला की त्रैमासिक बैठक में बागवानी और पर्यटन समेत अन्य ठप पड़े कार्यों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इसके अलावा स्कूलों में कितने पद रिक्त हैं, इसका भी अधिकारी सही ढंग से जवाब नहीं दे पाए। यह सवाल खुद जिला परिषद अध्यक्ष ने उठाया था। जिप अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी की अध्यक्षता में शनिवार को यह बैठक बचत भवन में हुई। जिला परिषद जरोल वार्ड के सदस्य सुभाष कैंथला ने सिद्धपुर में पैराग्लाइडिंग के लिए स्थान चिन्हित न करने का मामला उठाया। इस पर पर्यटन विभाग अधिकारी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स संस्थान ने इसके लिए निरीक्षण किया है। लेकिन सदस्य इससे संतुष्ट नहीं हुए और अधिकारियों के साथ काफी देर तक तीखी बहसबाजी होती रही। 

विज्ञापन


    कैंथला ने बताया कि नारकंडा में प्रशिक्षक उपलब्ध न होने से स्थानीय युवाओं का पर्यटन से जुड़ा अल्पकालीन व्यवसाय बंद पड़ा है। अधिकारी ने बताया कि फोटोग्राफी के लिए एक हफ्ते में प्रशिक्षण कोर्स करवाने का मामला निदेशालय के समक्ष रखा जाएगा। जिप सदस्य नीमा जस्टा ने चौपाल के विभिन्न पर्यटन स्थानों को विकसित करने का मामला उठाया।  जिप अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी ने रामपुर में स्कूलों में खाली पड़े पदों को जल्द भरने का आग्रह किया। बताया कि प्राथमिक स्कूल बंद पड़ा है लेकिन कागजों में चला हुआ है। शमकोर और जघोरी स्कूल में अध्यापक नहीं हैं। इस पर अधिकारी ने कहा कि उन्हें इस बारे कोई जानकारी नहीं है। इस पर जिप सदस्य फिर भड़क गए।
विज्ञापन


 जिप अध्यक्ष ने कहा कि हर विभाग में कितने पद रिक्त हैं इसकी पूरी जानकारी बैठक में दी जानी चाहिए। अध्यक्ष ने कहा कि एक हफ्ते में इसका लिखित में जवाब दें। सराहन वार्ड के ज्यूरी में अग्निशमन केंद्र खोलने और हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों को नियमित रूप से चलाने की मांग की। एंटी हेलगन को लेकर सदस्य एकमत नहीं दिखे। सदस्यों ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी। कहा कि इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। कलबोग वार्ड के जिप सदस्य अनिल काल्टा ने नशे की बढ़ती प्रवृति के मामले को उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ड्रग डीलरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।  सरस्वती नगर से वार्ड सदस्य कौशल मुंगटा ने कहा कि सेब सीजन में उत्तराखंड की सीमा से नेपाली काफी संख्या में आते हैं। इसी दौरान मादक पदार्थ तस्करी भी होती है। एसपी मोनिका ने कहा कि सीमाओं पर लगातार चेकिंग अभियान चल रहा है। बैठक में जिप उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, एडीसी शिवम प्रताप सिंह, जिप सचिव विजय बरागटा सहित विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed