{"_id":"6afc40600b97d876c90989df","slug":"municipal-corporation-councillors-to-visit-puducherry-and-kochi-ahead-of-the-winter-carnival-shimla-news-c-19-sml1002-821405-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: विंटर कार्निवल से पहले पुडुचेरी-कोच्चि के दौरे पर जाएंगे नगर निगम के पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: विंटर कार्निवल से पहले पुडुचेरी-कोच्चि के दौरे पर जाएंगे नगर निगम के पार्षद
विज्ञापन
वोल्वो के साथ हवाई सफर भी करेंगे, 12 से 19 दिसंबर तक करेंगे स्टडी टूर, 32 पार्षदों ने दी दौरे पर जाने की सहमति
पुडुचेरी निगम के विकास कार्यों का करेंगे निरीक्षण ऑरोविल और एलेप्पी बैकवाटर भी जाएंगे पार्षद
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में विंटर कार्निवल की तैयारियों के बीच नगर निगम के पार्षद एक सप्ताह के स्टडी टूर पर रवाना होंगे। 12 से 19 दिसंबर तक प्रस्तावित इस दौरे के दौरान पार्षद पुडुचेरी और केरल के कोच्चि सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे।
पार्षद पुडुचेरी नगर निगम के कार्यालय का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली का भी जायजा लेंगे। दौरे के तय कार्यक्रम के अनुसार 12 दिसंबर को पार्षद शिमला से वोल्वो बस के माध्यम से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से विमान से चेन्नई और फिर वोल्वो बस के जरिए पुडुचेरी जाएंगे। 13 दिसंबर को पुडुचेरी नगर निगम कार्यालय का दौरा और शहर का भ्रमण प्रस्तावित है। 14 दिसंबर को पार्षद ऑरोविल सहित अन्य स्थानों का भ्रमण करेंगे। 15 दिसंबर को पुडुचेरी शहर घूमने के बाद रात्रिभोज कर कोच्चि के लिए रवाना होंगे। 16 दिसंबर को पार्षद कोच्चि में रहेंगे। 17 दिसंबर को एलेप्पी बैकवाटर का भ्रमण करेंगे जबकि 18 दिसंबर को कोच्चि शहर का दौरा प्रस्तावित है। 19 दिसंबर को सुबह होटल से रवाना होकर कोच्चि एयरपोर्ट से विमान के जरिये नई दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद वोल्वो बस से शिमला लौटेंगे। नगर निगम पार्षदों का यह दौरा ऐसे समय में प्रस्तावित है, जब शिमला में विंटर कार्निवल की तैयारियां चल रही होंगी। इस दौरे पर नगर निगम के 32 पार्षदों ने जाने के लिए अपनी सहमति दे दी है। दौरे का विरोध करने वाली भाजपा पार्षद सरोज ठाकुर भी अब अन्य पार्षदों के साथ इस टूर पर रवाना होंगी।
महापौर के दौरे पर जाने को लेकर संशय
इस दौरे पर महापौर सुरेंद्र चौहान के जाने को लेकर अभी संशय बना हुआ है। इनकी ओर से फिलहाल सहमति नहीं मिली है, जबकि उपमहापौर उमा कौशल दौरे पर जाएंगी। पार्षदों के अलावा नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अंजलि चौहान और लेखा अधिकारी तेजेश्वर शर्मा भी दौरे में शामिल होंगे। वहीं नगर निगम के अन्य अधिकारी भी इस दौरे में शामिल होने के लिए महापौर और उपमहापौर से संपर्क साध रहे हैं। आने वाले दिनों में ही स्पष्ट होगा कि कितने लोग इस दौरे पर जाएंगे।
विज्ञापन
आर्थिक तंगी के बावजूद पार्षद करेंगे सैर
नगर निगम इन दिनों आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है। शहर में नए विकास कार्य करवाने के लिए निगम के पास पर्याप्त बजट नहीं है। यही वजह है कि सौ से अधिक विकास कार्यों के प्रस्ताव नगर निगम कार्यालय में लंबित पड़े हैं। वार्डों में भी इक्का-दुक्का नए काम ही चल रहे हैं। ऐसे में पार्षदों के स्टडी टूर पर लाखों रुपये खर्च करने की योजना कई सवाल खड़े कर रही है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि हर साल पार्षदों के एक्सपोजर विजिट के लिए बजट का प्रावधान किया जाता है। इसके तहत यह दौरा भी करवाया जा रहा है। ऐसे दौरों से पार्षदों को नई चीजें सीखने का अवसर मिलता है। इससे शहर में विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिलती है।