फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Upma Chaudhary will return to Himachal before retirement of CS

सीएस की सेवानिवृत्ति से पहले हिमाचल लौट आएंगी उपमा चौधरी

Tue, 17 Jul 2018 11:04 AM IST
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 17 Jul 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
Upma Chaudhary will return to Himachal before retirement of CS

सितंबर महीने में सेवानिवृत्त होने जा रहे मुख्य सचिव विनीत चौधरी की पत्नी एवं लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी में निदेशक पद पर तैनात आईएएस अधिकारी उपमा चौधरी हिमाचल लौट रही हैं।

विज्ञापन


करीब एक साल बाद उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से बुलाया जा रहा है। उपमा नए मुख्य सचिव पद की दौड़ में शामिल हैं। बीते सप्ताह अधिकारियों के प्रशिक्षण के दौरान उपमा चौधरी हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान शिमला पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की थी।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि इसी मुलाकात के दौरान उनकी वापसी की बात हुई है। विनीत चौधरी के रिटायर होने से पहले प्रदेश सरकार ने अगले मुख्य सचिव की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठता दरकिनार करने पर प्रतिनियुक्ति पर गई थीं उपमा

Upma Chaudhary will return to Himachal before retirement of CS

तीन आईएएस अधिकारी पद की दौड़ में बताए जा रहे हैं। इनमें 1983 बैच की आईएएस अधिकारी उपमा चौधरी, 1985 बैच के आईएएस अधिकारी बीके अग्रवाल और इसी बैच के आईएएस अधिकारी श्रीकांत बाल्दी हैं। अग्रवाल और बाल्दी में चार दिन की ज्वाइनिंग का अंतर है।

हालांकि, यह मुख्यमंत्री पर निर्भर करेगा कि इनमें से किस अधिकारी को मुख्य सचिव बनाया जाना है। पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पांच अधिकारियों को सुपरसीड कर वीसी फारका को मुख्य सचिव बनाया गया था।

वरिष्ठता दरकिनार किए जाने पर उपमा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चली गईं जबकि विनीत चौधरी ने इस मामले में कैट में चुनौती दी। हिमाचल में सत्ता परिवर्तन होने के बाद भाजपा सरकार ने विनीत चौधरी को मुख्य सचिव बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed