फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Upgrade of new lift in IGMC, trial started

Shimla News: आईजीएमसी में लगी लिफ्ट की अपग्रेड, ट्रायल आरंभ

Thu, 20 Jun 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Upgrade of new lift in IGMC, trial started
बाल और ह्रदय रोगियों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

रैंप से स्ट्रेचर और व्हील चेयर ले जाने का झंझट खत्म
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के पुराने भवन में अब मरीजों को वार्ड तक पहुंचना आसान होगा। अस्पताल में लगी लिफ्ट को अपग्रेड करने का काम पूरा हो गया है। पहले इस लिफ्ट में आठ लोग ही जा पाते थे, अब एकसाथ 26 जाएंगे।


लोक निर्माण विभाग के इलेक्टि्रकल विंग ने वीरवार शाम से अपग्रेड लिफ्ट का ट्रायल भी शुरू कर दिया है। तीन दिन तक इसका ट्रायल चलेगा। इस दौरान नट बोल्ट सही लगे हैं वही ब्रेक सही से लग रही है आदि की जांच की जा रही है। आईजीएमसी के बी ब्लॉक की पेशेंट लिफ्ट करीब 30 साल पुरानी है। लिफ्ट का लाभ बालरोग, ह्रदयरोग, सीटीवीएस, न्यूराे सर्जरी और स्पेशल वार्ड में दाखिल मरीजों तथा यहां आने जाने वाले चिकित्सकों को होगा। मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर से ले जाने का झंझट भी खत्म हो जाएगा। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि लिफ्ट अपग्रेड हो चुकी है तो विभाग इसका ट्रायल कर रहा है। रविवार तक इसका ट्रायल पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद लिफ्ट की सुविधा दोबारा से 24 घंटे मिलनी शुरू हो जाएगी। लिफ्ट जनरेटर से जुड़ी होगी इस कारण बिजली गुल होने पर भी यह चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article