फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Up to 30 percent discount in the fare of Volvo buses of Himachal Road Transport Corporation

HRTC Volvo Fare: हिमाचल पथ परिवहन निगम की वोल्वो बसों के किराये में 30 फीसदी तक छूट

Fri, 05 Aug 2022 07:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Aug 2022 07:21 PM IST
सार

एचआरटीसी की वोल्वो बसों में लोगों को ऑफ सीजन में किराये में पांच से 30 फीसदी तक छूट मिलेगी। इससे दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाले लोग करीब सामान्य बसों के किराये के समान ही सफर कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Up to 30 percent discount in the fare of Volvo buses of Himachal Road Transport Corporation
एचआरटीसी वोल्वो बसें(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की वोल्वो बसों में लोगों को ऑफ सीजन में किराये में पांच से 30 फीसदी तक छूट मिलेगी। इससे दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाले लोग करीब सामान्य बसों के किराये के समान ही सफर कर सकते हैं। हालांकि, यह किराया बस में सीटों के हिसाब से होगा। पहली 20 सीटों पर कोई छूट नहीं होगी। बीच में और पीछे वाली सीटों में अलग-अलग छूट होगी। परिवहन निगम ने लोगों को राहत के लिए फ्लेक्सी फेयर योजना शुरू की है। इसमें एक से लेकर 20 नंबर की सीट तक पहले वाला किराया लगेगा।

विज्ञापन


21, 24, 25, 28 सीट पर पांच प्रतिशत, 22, 23, 26, 27 सीट पर दस प्रतिशत, 29, 32, 33 सीट पर 15 प्रतिशत,  30, 31, 34 सीट पर 20 प्रतिशत, 35, 37 सीट पर 25 और 36 व 38 सीट पर 30 प्रतिशत छूट मिलेगी। इस तरह से अब पालमपुर या बीड़ से दिल्ली का किराया 30 फीसदी छूट के साथ 1480 के बजाय 998 रुपये प्रति सीट लगेगा। सामान्य बसों में दिल्ली का किराया 755 रुपये है। पालमपुर डिपो के डिप्टी डिवीजनल मैनेजर पंकज चड्डा ने पत्रकारों से कहा कि अब पूरे प्रदेश में एचआरटीसी की वोल्वो बसों में लोग कम किराये में सफर कर सकते हैं। 
विज्ञापन


पठानकोट जाने वाली बसों में महिलाओं को किराये में 50 प्रतिशत छूट
पंकज चड्ढा ने बताया कि प्रदेश से किसी भी कोने से पठानकोट जाने वाली बसों में महिलाओं को अब नारी को नमन योजना के तहत किराये में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। पहले यह छूट नहीं मिल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी वोल्वो बस संचालकों को लगेगा झटका
परिवहन निगम की वोल्वो बसों में किराये में छूट देने पर अब प्रदेश के निजी वोल्वो बस संचालकों को झटका लगेगा। निजी बस संचालक कम किराये में ही दिल्ली या चंडीगढ़ के लिए सवारियां ले जाते हैं। अब परिवहन निगम ने इसका तोड़ निकाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed