फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   university news shimla

Shimla News: लाहौल-स्पीति और किन्नौर के पारंपरिक भोजन पर शोध करेगा एचपीयू

Sun, 23 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
university news shimla
देशी आहार की पोषण क्षमता और आयुष परंपराओं का होगा वैज्ञानिक मूल्यांकन
विज्ञापन


खास खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अब लाहौल-स्पीति और किन्नौर के जनजातीय समुदायों की पारंपरिक खाद्य प्रणालियों का वैज्ञानिक अध्ययन करेगा। विश्वविद्यालय के रामानुजन भारतीय ज्ञान प्रणाली एवं भारतीय गणित केंद्र में इस संबंध में नई शोध परियोजना शुरू की जा रही है। परियोजना को शिक्षा मंत्रालय के भारतीय ज्ञान प्रणाली प्रभाग से वित्तीय सहायता मिली है।
शोध का केंद्र इन क्षेत्रों में प्रचलित देशज आहार रहेगा। अध्ययन में पारंपरिक भोजन के पोषण संबंधी गुणों का आकलन किया जाएगा। साथ ही आयुष आधारित दृष्टिकोण से इनके स्वास्थ्य और पोषण संबंधी महत्व को समझने का प्रयास होगा। परियोजना का उद्देश्य केवल पारंपरिक व्यंजनों का दस्तावेजीकरण करना नहीं है। इसमें यह जानने का प्रयास होगा कि जनजातीय समुदायों की पारंपरिक खाद्य प्रणालियां कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में पोषण सुरक्षा बनाए रखने में कितनी सक्षम हैं। स्थानीय खाद्य संसाधनों, पारंपरिक ज्ञान और भोजन संबंधी प्रथाओं का अध्ययन भी शोध का हिस्सा रहेगा।
विज्ञापन

शोध परियोजना को भारतीय ज्ञान प्रणाली के प्रतिस्पर्धी शोध प्रस्ताव कार्यक्रम के तहत मंजूरी मिली है। परियोजना का नाम परंपरा से व्यवहार है। इसमें लाहौल-स्पीति और किन्नौर के जनजातीय समुदायों के देशज आहार की पोषण क्षमता का अध्ययन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के अनुसार, शोध से हिमाचल की पारंपरिक खाद्य विरासत को वैज्ञानिक आधार मिलने की संभावना है। इसके निष्कर्ष स्थानीय खाद्य संसाधनों के संरक्षण और उनके बेहतर उपयोग में उपयोगी हो सकते हैं। साथ ही पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक शोध से जोड़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना के लिए क्षेत्रीय स्तर पर आंकड़े और सूचनाएं जुटाई जाएंगी। इसके लिए परियोजना सहायक और क्षेत्र अन्वेषकों की नियुक्ति की जाएगी। शोध का नेतृत्व रामानुजन भारतीय ज्ञान प्रणाली एवं भारतीय गणित केंद्र के प्रधान अन्वेषक प्रो. जोगिंदर सिंह धीमान करेंगे। परियोजना से जुड़े पदों के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 26 अगस्त को होगा। साक्षात्कार पूर्वाह्न 11 बजे गणित एवं सांख्यिकी विभाग स्थित केंद्र में आयोजित किया जाएगा। शोध में क्षेत्रीय खाद्य परंपराओं की वास्तविक स्थिति और उनके पोषण महत्व को प्रमुखता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed