Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   University management will allot government accommodation to the employees.

Shimla News: कर्मचारियों को सरकारी आवास आवंटित करेगा विवि प्रबंधन

Thu, 19 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
University management will allot government accommodation to the employees.
एचपीयू प्रबंधन ने आवास आवंटित करने के लिए कर्मचारियों से मांगे आवेदन, 20 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

विवि में सात सौ से अधिक शिक्षक-गैर शिक्षक कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कर्मचारियों को सरकारी आवास आवंटित किए जाएंगे। विवि प्रबंधन ने वर्ष 2026 के लिए आवासीय परिसर के नए आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विवि में सात सौ से अधिक शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारी हैं।

विवि प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से आवास के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू होकर 20 अप्रैल तक जारी रहेगी। इच्छुक कर्मचारी यूनिवर्सिटी एंप्लाई पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन भर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन और अनुमोदन स्थापना शाखा में 30 अप्रैल तक किया जाएगा। इसी आधार पर आवास आवंटन के लिए शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची निर्धारित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्मचारियों को समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है, ताकि आवंटन में किसी प्रकार की बाधा न आए। ऑनलाइन आवेदन भरने में किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर संबंधित कर्मचारी निर्धारित संपर्क नंबर पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। रजिस्ट्रार ज्ञान सागर नेगी की ओर से जारी इस परिपत्र के बाद विश्वविद्यालय कर्मचारियों में आवास आवंटन को लेकर हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन



शहर में महंगे हैं किराये के कमरे
शिमला शहर में किराये के कमरे काफी महंगी दरों पर मिलते हैं। ऐसे में विवि प्रबंधन की ओर से सरकारी आवास आवंटित करने के लिए मांगे आवेदनों से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। शहर में एक कमरे का किराया चार से पांच हजार रुपये तक है, इसके अलावा दो कमरों का किराया सात से दस हजार के बीच है। वहीं सरकारी आवास काफी कम दरों पर कर्मचारियों को मुहैया करवाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article