फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   University hostel evacuated after ground vibration

Shimla News: जमीन में कंपन के बाद विवि का छात्रावास करवाया खाली

Tue, 20 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
University hostel evacuated after ground vibration
श्रीखंड छात्रावास भवन में हो रही कंपन
विज्ञापन

कुलपति के आदेशों पर डाॅ. परमार छात्रावास में शिफ्ट किए 28 छात्र
भवन का जियोलॉजिकल टीम से करवाया जाएगा सर्वे

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के श्रीखंड छात्रावास में कंपन महसूस होने के बाद इसे मंगलवार को खाली करवा दिया। कंपन होने की छात्रों की ओर से प्रशासन को शिकायतें मिल रही थीं।
छात्रों की शिकायत पर उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विवि के कुलपति प्रो. एसपी बंसल के आदेशों पर श्रीखंड छात्रावास को खाली करवाया गया। विवि के चीफ वार्डन प्रो. आरएल जिंटा ने बताया कि छात्रावास में रहे रहे 28 विद्यार्थियों को विवि के डाॅ. वाईएस परमार छात्रावास में शिफ्ट कर दिया। चीफ वार्डन ने कहा कि प्रशासन के आदेशों पर जल्द विवि इस बहुमंजिला छात्रावास भवन का जियोलॉजिकल सर्वे करवाएगा। इसमें पता लगाया जाएगा कि भवन सही मायने में छात्रों के लिए सुरक्षित है या नहीं। इस भवन को कोई खतरा है या नहीं, इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही विवि प्रशासन अगला कदम उठाएगा। चीफ वार्डन और एक्सईएन तथा अन्य अधिकारियों की टीम ने छात्रावास भवन का निरीक्षण किया है, जिसमें कोई नई दरारों आई हो, ऐसा कुछ नहीं पाया गया। एहतियात के तौर पर छात्रावास खाली करवाया गया है।
विज्ञापन



छात्रावासों की मरम्मत करवाए विवि : एबीवीपी
शिमला। एबीवीपी की विवि इकाई ने मंगलवार को विवि कुलपति प्रो. एसपी बंसल, प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा से कमेटी रूम में मुलाकात कर उनके समक्ष आम छात्रों की समस्याओं को उठाया। इसमें इकाई उपाध्यक्ष दिशांत जरियाल और अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रीखंड छात्रावास में महसूस हो रही कंपन की शिकायत को भी उठाया। इसके अलावा छात्रावासों को जाने वाले रास्तों की मरम्मत करने, सुरक्षा के लिए हर छात्रावास के फ्लोर में सीसीटीवी कैमरा लगाने, कॉलेजों में प्रवेश की तिथि को बढ़ाने की मांग को भी कुलपति के समक्ष उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article