{"_id":"68711d12eb5147aac20c8ed4","slug":"university-employees-will-donate-two-days-salary-to-the-relief-fund-shimla-news-c-19-sml1001-565905-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: राहत कोष में दो दिन का \nवेतन देंगे विवि कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: राहत कोष में दो दिन का वेतन देंगे विवि कर्मचारी
विज्ञापन
एचपीयू की बैठक में लिया फैसला
आपदा प्रभावितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। आपदा प्रभावितों की मदद के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारी अपने दो दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे।
यह फैसला शुक्रवार को विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. महावीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्षों और सचिवों ने हिस्सा लिया। कुलपति ने कहा कि सहमति से यह फैसला लिया है कि जल्द ही मुख्यमंत्री राहत कोष में कर्मचारियों के दो दिन के वेतन को दे दिया जाएगा। बैठक में अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम, प्रो. नीतिन व्यास, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. अंकुश भारद्वाज, डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. यशवंत हारटा, तृतीय श्रेणी कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सचिव सुरेंद्र सिंह वर्मा, अधिकारी संघ की अध्यक्ष सुदर्शना भंडारी, संगठन सचिव देवीचंद, अध्यक्ष संदेश कुमार, ईसी सदस्य सुनील शर्मा, कोर्ट सदस्य सुरेश कुमार, चतुर्थ श्रेणी संघ से अध्यक्ष चांदी राम और महासचिव हेमराज भाटिया मौजूद रहे। ब्यूरो