फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   University contributed Rs 33.35 lakh to CM Relief Fund

Shimla News: सीएम राहत कोष में विवि ने दिया 33.35 लाख का अंशदान

Wed, 26 Jul 2023 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
University contributed Rs 33.35 lakh to CM Relief Fund
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 33, 35, 249 रुपये का अंशदान मुख्यमंत्री राहत रोष में दिया है। विवि के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल की अगुवाई में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आवास पर जाकर यह अंशदान भेंट किया। विवि के कुलपति प्रो. बंसल ने कहा कि प्रदेश में आई आपदा से प्रभावित सैकड़ों परिवारों के दुख और परेशानी को देखते हुए विवि ने इस बार अपना 54वां स्थापना दिवस समारोह नहीं मनाने का फैसला लिया है। इस पर विवि के सभी शिक्षक, गैर शिक्षक, सेवानिवृत्त कर्मियों, शिक्षकों और अधिकारियों ने स्वेच्छा से अपना एक दिन का वेतन तथा पेंशन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है। इस मौके पर प्रति-कुलपति आचार्य राजिंद्र वर्मा, अधिष्ठाता अध्ययन आचार्य बीके शिवराम, कुलसचिव वीरेंद्र कुमार शर्मा, वित्त अधिकारी विजय सोफरा, हपुटा के महासचिव डॉ. यशवंत हारटा, हपुटवा के महासचिव डॉ. जोगिंद्र सकलानी, कार्यकारिणी परिषद सदस्य राजकुमारी, विवि कोर्ट सदस्य रामलाल, अधिकारी संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार, गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान राजेश ठाकुर, सुदर्शना भंडारी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रधान चांदी राम मौजूद रहे।
विज्ञापन


डाॅ. राजेश की पुस्तक का किया विमोचन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने बुधवार को बायोसाइंस विभाग के प्राणीशास्त्र के सहायक आचार्य डाॅ. राजेश जरयाल की पुस्तक ग्रीन हीलर्स नैनाे मेडिसिन फाॅर मैनेजमेंट ऑफ डायबिटीज का विमोचन किया। पुस्तक में विभिन्न पौधों और जड़ी-बूटियों से तैयार नैनो कणों का संकलन है जिनका उपयोग मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए किया जा सकता है। डॉ. राजेश अक्सर अंतरराष्ट्रीय प्रकाशकों में पुस्तकों और लेखों के रूप में अपना काम प्रकाशित करते रहते हैं। इस पुस्तक की एक प्रति डॉ. राजेश द्वारा विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में उपलब्ध होगी। इस मौके पर विवि प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा, डीएस प्रो. वीके शिवराम,प्रो. डीआर ठाकुर और डॉ. सुरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article