फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Universal carton for apple packing in Himachal from this season, notification issued

Himachal: हिमाचल में सेब पैकिंग के लिए इस सीजन से यूनिवर्सल कार्टन, अंतिम अधिसूचना जारी

Wed, 24 Apr 2024 06:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Apr 2024 06:28 PM IST
सार

 सरकार ने इस सेब सीजन से यूनिवर्सल कार्टन को लागू कर दिया है। कृषि विभाग ने इस संबंध में लोगों की आपत्तियों और सुझावों पर विचार करने के बाद अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन
Universal carton for apple packing in Himachal from this season,  notification issued
यूनिवर्सल कार्टन में बिकेगा सेब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस सेब सीजन से यूनिवर्सल कार्टन को लागू कर दिया है। कृषि विभाग ने इस संबंध में लोगों की आपत्तियों और सुझावों पर विचार करने के बाद अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। अब यूनिवर्सल कार्टन में सेब बिकेगा। एक कार्टन में करीब 20 किलो सेब ही होगा। इससे बागवान बिचौलियों के शोषण से बच सकेंगे। हिमाचल सरकार ने वजन के साथ छोटे-बड़े आकार के सेब को लेकर मानक तय किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक, बागवानों को अपने घरों में ही तैयार फसल का वजन कर पेटी पर न मिटने वाले मार्कर के साथ वजन लिखना होगा। हालांकि मंडियों में भी मशीन से वजन किया जाएगा। इस कदम से अब सेब बागवान बिचौलियों के शोषण से बचेंगे।

विज्ञापन

इससे पहले बिचौलियों के दबाव में सेब बागवानों को एक पेटी में कभी 28 तो कभी 30 किलो सेब डालने पड़ते थे और दाम उन्हें दाम पेटी के हिसाब से मिलता था। अब कार्टन में सेब के छह तरह के ग्रेड के लिए अलग-अलग वजन, ट्रे की संख्या, प्रति बॉक्स सेब और प्रति पेटी वजन को स्पष्ट किया गया है। एक्सट्रा लार्ज सेब का अनुमानित वजन 221 से 280 ग्राम, लार्ज का 181-220, मीडियम का 141 से 180, स्मॉल का 127-140, एक्स्ट्रा स्माल का 111-126 और पितु का 90 से 110 ग्राम होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किस साइज के लिए कितनी ट्रे
एक्स्ट्रा लार्ज के लिए चार ट्रे होगी। प्रति ट्रे सेब की संख्या 20 होगी। मीडियम के प्रति ट्रे में 25, स्माल 30, एक्स्ट्रा स्माल 35 और पितु के लिए सेब की संख्या 40 होगी। ट्रे संख्या एक्स्ट्रा लार्ज के लिए पांच और बाकी के लिए पांच-पांच होगी। पितु के लिए पांच कोरुगेटिड फाइबर बोर्ड या विभाजक का भी इस्तेमाल की सकेंगे। एक्सट्रा लार्ज में प्रति बॉक्स सेब की संख्या 80, लार्ज 100, मीडियम 125, स्मॉल 150, एक्स्ट्रा स्मॉल 175 और पितु 200 होगी।

विज्ञापन

एक्सट्रा लार्ज, लार्ज और पितु का वजन 20 किलो से ज्यादा नहीं होगा, जबकि मीडियम का 20.125, स्मॉल का 20.025 और एक्स्ट्रा स्मॉल का 20.075 से अधिक नहीं होगा। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि हिमाचल में यूनिवर्सल कार्टन ही चलेगा। अब पैकेजिंग मान्य नहीं होगी। 20 किलो पेटी में सेब आएगा। ओवर पैकेजिंग भी मान्य नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed