फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   unique protest against SC ST Act in una himachal

एससी, एसटी एक्ट पर अध्यादेश लाने का यहां हुआ अनोखा विरोध

Thu, 04 Oct 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 04 Oct 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
unique protest against SC ST Act in una himachal

केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीमकोर्ट के फैसले को पलट कर एससी/एसटी एक्ट पर लाए गए अध्यादेश को लेकर ब्राह्मण सभा ने अनोखा विरोध जताया। सभा ने प्रदेश के सभी छह सवर्ण सांसदों की धर्मशांति कर लंगर भी लगाया।

विज्ञापन


ब्राह्मण सभा के अनुष्ठान में पहुंचे लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस कानून को सवर्ण समाज के लिए फंदा बताते हुए इसे तुरंत वापस लेकर सुप्रीमकोर्ट की व्यवस्थाओं को बहाल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश संयोजक शिव किशोर वासुदेव, उपाध्यक्ष मीना शर्मा, महासभा के युवा विंग जिलाध्यक्ष चंदन शर्मा, महासचिव वशिष्ठ कालिया की अगुवाई में बुधवार को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एससी/एसटी कानून पर केंद्र के अध्यादेश की निंदा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशांति का आयोजन किया

unique protest against SC ST Act in una himachal

प्रदेश के सभी 6 सवर्ण सांसदों की धर्मशांति की गई। महासभा ने कुछ दिन पूर्व एमसी पार्क के बाहर सवर्ण सांसदों का श्रद्धांजलि समारोह किया था। अब धर्मशांति का आयोजन किया गया।

शिव किशोर वासुदेव, चंदन शर्मा और वशिष्ठ ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के छह सवर्ण सांसद संसद के दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे अपने सवर्ण समाज का भी प्रतिनिधित्व करते हैं।

उन्होंने अध्यादेश के रूप में केंद्र द्वारा लाए जा रहे इस कानून का विरोध करने की जहमत तक नहीं उठाई। इस मौके पर अन्य पदाधिकारियों में प्रेम पाल, सौरव शर्मा, विजय कुमार, हर्ष पंडित, सौरभ, हिमांशु विश्वामित्र, अरुण कौशल, मोहित, हरीश कुमार, राकेश और श्याम समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed