फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   union railway minister Piyush goyal on a visiti to joginder nagar himachal

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल ट्रैक का निरीक्षण करेंगे गोयल

Fri, 28 Dec 2018 05:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 28 Dec 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
union railway minister Piyush goyal on a visiti to joginder nagar himachal

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल शनिवार को पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। 29 दिसंबर को उनका जोगिंद्रनगर दौरा प्रस्तावित है। केंद्रीय मंत्री पपरोला से जोगिंद्रनगर तक का रेल सफर भी करेंगे। पठानकोट से जोगिंद्रनगर रेल की गति बढ़ाने की प्रस्तावित योजना पर चर्चा करेंगे। इस निरीक्षण से पहले  सहायक मंडलीय रेल प्रबंधक (जम्मू) रमणीक सिंह ने पालमपुर से जोगिंद्रनगर तक रेल का सफर कर ट्रैक जांचा।

विज्ञापन


वे पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक चलने वाली रेलगाड़ी के साथ एक विशेष कोच में जोगिंद्रनगर पहुंचे। अंग्रेजों के समय से चलाई गई पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल को जोगिंद्रनगर पहुंचने में मौजूदा में लगभग नौ घंटे लगते हैं। दिसंबर की शुरुआत में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ इस रेललाइन का हवाई सर्वेक्षण करने के पश्चात धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में इस रेललाइन पर चलने वाली रेलगाड़ी की गति में सुधार कर यह दूरी 6 घंटे में तय करने के निर्देश रेलवे अधिकारियों को दिए थे।
विज्ञापन


इस पर रेलवे ने रेल ट्रैक पर एक तीव्र गति की रेलगाड़ी चलाने की कवायद तेज कर दी है। पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक चलने वाली इस रेलगाड़ी को चुनिंदा स्टेशनों पर रुकने की व्यवस्था रहेगी। यह रेलगाड़ी पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक का सफर लगभग छह घंटे में पूरा करेगी। इस तीव्र गति की रेल गाड़ी के चलने से स्थानीय लोग भी बेहद उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed