फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Union Minister Smriti Irani rampur shimla visit, Congress protested by showing black flags

Politics HP: रामपुर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ लगे गो बैक के नारे, कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे

Sat, 17 Sep 2022 07:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Sep 2022 07:03 PM IST
सार

रामपुर पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गो बैक के नारे लगाकर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तेल, गैस और खाद्य सामग्री की रेट लिस्ट वाले पोस्टर और काले झंडे दिखाकर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन
Union Minister Smriti Irani rampur shimla visit, Congress protested by showing black flags
रामपुर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, कांग्रेस ने काले झंडे दिखाकर जताया विरोध - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गो बैक के नारे लगाकर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तेल, गैस और खाद्य सामग्री की रेट लिस्ट वाले पोस्टर और काले झंडे दिखाकर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शनिवार सुबह 8:00 बजे से ही कांग्रेस कार्यकर्ता एनएच पांच जीरो प्वाइंट में जुटना शुरू हो गए थे। इस दौरान हाथों में काले झंडे और वर्ष 2014 से अब तक हुई गैस, खाद्य तेल और पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई वृद्धि वाले पोस्टर लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सुबह 10:00 बजे जैसे ही केंद्रीय मंत्री का काफिला जीरो प्वाइंट पहुंचा तो कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी गो बैक के नारे लगाना शुरू कर दिए। इस दौरान नेशनल हाईवे पर वाहनों की एकतरफा आवाजाही ही करवाई गई। 

विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष अतुल शर्मा ने कहा कि महंगाई से आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। रसोई गैस, तेल के दाम जो वर्ष 2014 में 450 रुपये थे, वह आज 1,150 रुपये पहुंच गए हैं। आम आदमी की जरूरत के हर सामान में भाजपा राज में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि हुई है। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने से पूर्व स्मृति ईरानी गैस सिलिंडर के दामों को लेकर प्रदर्शन करती थीं, लेकिन आज के दौर में उन्हें महंगाई नहीं दिख रही। प्रदेश की महिलाएं, कर्मचारी, किसान, बागवान, युवा सभी में केंद्र और भाजपा सरकार के खिलाफ रोष है। इसका जवाब प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed