फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   union minister samriti irani rally in himachal union minister smriti irani rally in himachal

गुड़िया कांड, होशियार की हत्या सरकार की नाकामी : स्मृति ईरानी

Tue, 07 Nov 2017 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बालीचौकी (मंडी)/रोहडू
ब्यूरो/अमर उजाला, बालीचौकी (मंडी)/रोहडू Updated Tue, 07 Nov 2017 08:56 AM IST
विज्ञापन
union minister samriti irani rally in himachal union minister smriti irani rally in himachal

विस क्षेत्र सिराज के थाची में भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर की चुनावी जनसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था से जनता में आक्रोश है। 

विज्ञापन





कांग्रेस नेता जनता से सुरक्षा के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर जनता का भरोसा सरकार से निरंतर उठता जा रहा है। प्रदेश में गुड़िया और वनरक्षक होशियार सिंह की हत्या सरकार की नाकामियों और प्रशासनिक खामियों को दर्शाती है। 
विज्ञापन



हिमाचल की धरती पर वो नेता कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे हैं, जो देशद्रोह के नारे लगाने वालों का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि यह मेजर सोमनाथ की धरती है। यहां ऐसे लोग वोट मांगने के लिए आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सूबे में सीएम वीरभद्र सिंह के नाम की उद्घाटन पट्टिकाएं तक टूट गई हैं। जिन कामों के लिए पट्टिकाएं लगाई थीं, वह पूरे नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि नोटबंदी का विरोध करने वाले ये भूल जाते है कि नोटबंदी से 30 हजार करोड़ रुपये का कालाधन पकड़ा गया। 

कहा कि हिमाचल में कांग्रेस कुछ दिन की मेहमान है। हिमाचल में भाजपा के सत्ता में आते ही सूबे के गांव-गांव में केंद्र की मदद से विकास को गति दी जाएगी। वीरभद्र सिंह से हिमाचल की जनता का मोह भंग हो गया है।

कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक पर भी मांगा जवाब

union minister samriti irani rally in himachal union minister smriti irani rally in himachal

स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में देश की सीमा पर जब सैनिकों का बलिदान होता तो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मौन हो जाते थे। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद हमारे सैनिकों ने पाक सीमा में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की।

इसके बाद कांग्रेस के कुछ नेता इसका सैनिकों से प्रमाण मांगते रहे। कांग्रेस की देश के लिए सोच का इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है। केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के चिड़गांव में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना के तहत देश के करोड़ों लोगों को लाभान्वित किया है। वन रैंक वन पेंशन के लिए हमारे सैनिक 40 सालों से संघर्ष कर रहे थे। भाजपा सरकार ने इसका देश के सैनिकों को लाभ दिया है।

प्रधानमंत्री ने जन-धन योजना के तहत लोगों के बैंकों में खातों खुलवाए हैं। खूबसूरत रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र की सड़कों पर ऐसा लगता है-मानो वाहन गड्ढे में चल रहे हैं।

खराब सड़कों से यहां के जमीनी विकास की कहानी पुख्ता हो रही है। इस दौरान उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, रोहड़ू से भाजपा प्रत्याशी शशि बाला सहित भाजपा मंडल के सभी नेता उपस्थित रहे। 

इस बार ईमानदारी और भ्रष्टाचार का चुनाव: शांता

union minister samriti irani rally in himachal union minister smriti irani rally in himachal

ज्वालामुखी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रमेश ध्वाला के पक्ष में सोमवार को सांसद शांता कुमार ने प्रचार किया। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव ईमानदारी व भ्रष्टाचार का चुनाव है। केंद्र ने हिमाचल के लिए कई योजनाएं स्वीकृत की हैं। 

कांग्रेस के विकास में अमीरी चमकती रही, गरीबी सिसकती रही। इस परिस्थिति को बदलने की कोशिश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है, जो अच्छी पहल है। वीरभद्र का पूरा समय अदालतों मे लगता है। इतिहास है कि पहली बार मुख्यमंत्री को बेल लेनी पड़ी।

प्रदेश में गुड़िया प्रकरण प्रदेश को शर्मसार कर गया। केंद्र की योजनाओं का लाभ भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर भरपूर मिलेगा। प्रदेश में जब-जब भाजपा सरकार बनी, तब-तब विकास ने नई ऊंचाइयों को छुआ। सरकार बनाने के लिए यह चुनाव नहीं है, लेकिन देश की किस्मत बदलने के लिए यह चुनाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed