फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Union Minister ravi shankar prasad and smriti irani to address BJP Virtual Rally

शिमला में रविशंकर 10, कांगड़ा में स्मृति 15 को करेंगी वर्चुअल रैली

Sun, 07 Jun 2020 08:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 07 Jun 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Union Minister ravi shankar prasad and smriti irani to address  BJP Virtual Rally
रविशंकर प्रसाद (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए भाजपा विशेष अभियान के तहत वर्चुअल रैलियों का आयोजन कर रही है। शिमला संसदीय क्षेत्र में 10 जून को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और 15 जून को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रैली करेंगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी बतौर मुख्य वक्ता इन रैलियों में शामिल होंगे। यह जानकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल ने दी। मंडी संसदीय क्षेत्र की वर्चुअल रैली 20 जून और हमीरपुर की 25 जून को तय है।

विज्ञापन


भाजपा सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में भी ऐसी रैलियां करेगी। प्रत्येक विस क्षेत्र में 1000 लोग जोड़े जाएंगे। केंद्रीय नेता जनता से रैली के माध्यम से संवाद करेंगे और केंद्र की मोदी सरकारी की उपलब्ध्यिों बताएंगे। जमवाल ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर देश भर में पार्टी अभियान शुरू कर चुकी है। चारों संसदीय क्षेत्रों में रैलियां होंगी। हर रैली में 50,000 लोग जुड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed