फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   union minister of state for home Kiren Rijiju statement at manali

दिव्यांग साइक्लिस्टों का जज्बा प्रेरणादायक : किरण रिजिजू

Thu, 16 Aug 2018 08:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Updated Thu, 16 Aug 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
union minister of state for home Kiren Rijiju statement at manali

सीमा सुरक्षा बल की पश्चिमी कमान और आदित्य मेहता फाउंडेशन के सहयोग से पांच अगस्त को शिमला से शुरू हुई चौथी इन्फिनिटी राइड का अटल बिहारी पर्वतारोहण एवं संबंधित खेल संस्थान मनाली में समापन हुआ।

विज्ञापन


समापन अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि दिव्यांग प्रतिभागियों का जज्बा सभी के लिए प्रेरणादायक है। जिंदगी अंग भंग होने के बाद खत्म नहीं हो जाती।
विज्ञापन


देश सेवा में अपने अंग गंवा चुके जवानों के हौसले और संघर्ष कर आगे बढ़ने की उनकी शक्ति देश और समाज के लिए कुछ कर गुजरने का संदेश देती है। रिजिजू ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और मौसम के बावजूद अपने लक्ष्य को पूरा करने पर पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों और आयोजकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद राम स्वरूप शर्मा, राष्ट्रीय जनजातीय आयोग उपाध्यक्ष युवराज फकीरू, बीएसएफ आईजी अभिनव कुमार, डॉ. पीके रोशन, पीएस बैंस, आईजी आदित्य मेहता, एसडीएम मनाली रमन घरसंगी, संयुक्त निदेशक अटल बिहारी पर्वतारोहण एवं संबंधित खेल संस्थान अश्वनी कुमार मौजूद रहे। 

इससे पूर्व रिजिजू ने मनाली के पलचान गांव से इन्फिनिटी राइड में शामिल होकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया और 12 किलोमीटर साइकिल चलाकर मनाली पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed