फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Union Minister of State Anurag Thakur received Champions for Change Award

केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर को मिला चैंपियंस फॉर चेंज अवार्ड

Tue, 21 Jan 2020 05:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Jan 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
Union Minister of State Anurag Thakur received Champions for Change Award
- फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए चैंपियंस फॉर चेंज 2019 का अवार्ड दिया गया है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के दिल्ली स्थित आवास 10 राजाजी मार्ग व विज्ञान भवन नई दिल्ली में मंगलवार को उन्हें यह सम्मान दिया गया। अनुराग भारत सरकार के इकलौते केंद्रीय मंत्री हैं, जिन्हें इस वर्ष इस पुरस्कार से नवाजा गया है। चैंपियंस ऑफ  चेंज अवार्ड इंटरैक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनामी कंपनी देती है। यह भारत सरकार की ओर से गैर लाभकारी कंपनी है।

विज्ञापन


पूर्व मुख्य न्यायाधीश व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष जस्टिस केजी बालकृष्णन व सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा ने अवार्ड के नामिनेशन और चयन प्रक्रिया के ज्यूरी की अध्यक्षता की। पुरस्कार विजेताओं में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, झारखंड के मुख्यमंत्री, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री, आचार्य बालकृष्ण अध्यक्ष पतंजलि आयुर्वेद, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और कई प्रमुख हस्तियां शामिल थीं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह अवार्ड न सिर्फ मेरा, बल्कि पूरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और हिमाचल का है। 

विज्ञापन

इन प्रयासों के लिए मिला सम्मान

अनुराग ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शुरू की, जिसे देश के विभिन्न राज्यों में अपनाया जा रहा है। इस मुहिम ने 18 महीनों में अब तक  एक लाख 89 हजार लोगों को लाभान्वित किया है।

सांसद स्टार खेल महाकुंभ की 5 खेल प्रतियोगिताओं में 42,700 से ज्यादा युवा जुड़कर हिमाचल में नशे के खिलाफ जंग में भागीदारी सुनिश्चित कर चुके हैं। शिक्षा क्षेत्र में सांसद भारत दर्शन कार्यक्रम ने अपने अनूठे कांसेप्ट से सबका ध्यान आकर्षित किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed