{"_id":"5cf7881abdec22072c33327e","slug":"union-minister-of-state-anurag-thakur-hamirpur-tour-on-7-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद इस दिन हमीरपुर पहुंचेंगे अनुराग ठाकुर, होगा भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद इस दिन हमीरपुर पहुंचेंगे अनुराग ठाकुर, होगा भव्य स्वागत
Wed, 05 Jun 2019 02:47 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
मोदी सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर पहली बार हमीरपुर पहुंचेंगे। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा बताया अनुराग ठाकुर सात जून को हमीरपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
भाजपा की ओर से अनुराग ठाकुर का गांधी चौक पर नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। पहले नादौन उपमंडल मुख्यालय में शाम चार बजे अनुराग का जोरदार स्वागत होगा। इसके बाद शाम पांच बजे हमीरपुर जिला मुख्यालय के गांधी चौक पर अनुराग का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।
विज्ञापन
अंकुश दत्त शर्मा ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर ने लगातार चौथी बार जीत कर रिकॉर्डतोड़ मत हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वहीं मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट विभाग में राज्यमंत्री बनकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र सहित संपूर्ण हिमाचल का नाम देश में रोशन किया है।
विज्ञापन