फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   union minister dr virender kumar has meal at poor family home in chamba himachal pradesh

Chamba Himachal Pradesh: केंद्रीय मंत्री ने पत्नी संग गरीब के घर खाया खाना

Thu, 09 Jun 2022 10:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खज्जियार (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खज्जियार (चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 09 Jun 2022 10:38 PM IST
सार

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने चैन लाल के घर में जाकर भोजन ग्रहण किया।

विज्ञापन
union minister dr virender kumar has meal at poor family home in chamba himachal pradesh
चैन लाल के घर में भोजन ग्रहण करते केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार पत्नी के साथ वीरवार को केंद्र की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद के बाद चंबा के पर्यटक स्थल खज्जियार में भ्रमण के लिए पहुंचे। जहां पर उनके स्वागत के लिए प्रशासनिक अधिकारी पहले से मौजूद थे। खज्जियार का भ्रमण करने के बाद उन्होंने दोपहर का भोजन अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले परिवार में करने की इच्छा जताई।

विज्ञापन


स्थानीय निवासी चैन लाल के घर में जाकर उन्होंने पत्नी के साथ भोजन किया। उन्होंने साग, मक्की की रोटी, कसरोड़ (लींगड) और स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया। डॉ. वीरेंद्र कुमार चंबा के दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। पहले दिन उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद किया।
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रठियार गांव के निवासी बच्चन सिंह और पवन कुमार के नवनिर्मित घरों का भी दौरा किया। डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि चंबा को आकांक्षी जिले में भी शामिल किया है। सरकार ने चंबा के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed