Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Three government buses on the Chamba-Holi route suspended; passengers face inconvenience

Chamba News: चंबा-होली रूट पर तीन सरकारी बसें बंद, यात्री परेशान

Tue, 24 Nov 2026 10:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Three government buses on the Chamba-Holi route suspended; passengers face inconvenience
होली (चंबा)। चंबा से होली के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की तीन बस सेवाएं बंद हो गई हैं। इससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सरकारी बसों में करीब 400 रुपये किराया लगता था, लेकिन अब निजी टैक्सियों पर करीब चार हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन




बस सेवा बंद होने का सबसे अधिक खामियाजा नौकरीपेशा लोगों, स्कूली विद्यार्थियों और मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों प्रकाश चंद, टिंकू राम, अनुज ठाकुर सहित कई अन्य ने यह जानकारी दी। फटाहर-चंबा-होली, चंबा-होली-न्याग्रां और चंबा-होली-न्याग्रां-लाके वाली माता रूट पर बसें चलती थीं। ये बसें सुबह नौ से दोपहर दो बजे के बीच होली पहुंचती थीं। वापसी में दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे के बीच चंबा के लिए रवाना होती थीं। इन सेवाओं के बंद होने से क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था प्रभावित हुई है। वर्तमान में एक निजी बस सुबह आठ बजे चंबा से चलकर दोपहर करीब 12 बजे होली पहुंचती है। यह दोपहर दो बजे वापस चंबा के लिए रवाना होती है। यात्रियों के पास आवागमन के सीमित विकल्प रह गए हैं। खासकर उपचार के लिए चंबा जाने वाले मरीजों और रोजाना आवाजाही करने वाले कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने निगम प्रबंधन से बंद बस सेवाओं को जल्द बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन


चंबा डिपो के बेड़े में पहले 119 बसें शामिल थीं। इनमें से केवल करीब 90 बसें ही सही तरीके से चलने की स्थिति में थीं। सितंबर में 20 नई बसें मिलने से एचआरटीसी चंबा के पास कुल 139 बसें हो गई थीं। हालांकि, कुछ बसों की समयसीमा पूरी होने पर उन्हें डिपो से हटा दिया गया है। इससे बसों की संख्या पहले के बराबर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि बसों की कमी के चलते इन रूटों पर सेवाएं प्रभावित हुई हैं। निगम प्रबंधन जल्द इन रूटों को दोबारा संचालित करने की योजना पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed