Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Father killed, son injured after being hit by a motorcycle

Chamba News: बाइक की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल

Tue, 24 Nov 2026 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Father killed, son injured after being hit by a motorcycle
सुल्तानपुर, चनेड़, चंबा। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर परेल के पास बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। हादसे में बाइक चालक को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब 10:30 बजे रामानंद सागर (55) पुत्र बलिराज निवासी शक्तिदेहरा, डाकघर सिढ़कुंड अपने बेटे कृतेश के साथ शिव शक्ति पैलेस में रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर जाने के लिए सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान चंबा की तरफ से आ रही बाइक (एचपी 44-4942) ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक धर्मेंद्र कुमार पुत्र बलदेव निवासी धुता, डाकघर डियुर चला रहा था। टक्कर लगने से पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में बाइक चालक भी घायल हो गया।
विज्ञापन


परिजन और अन्य रिश्तेदार घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद रामानंद सागर को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालांकि, परिजन उन्हें उपचार के लिए पठानकोट ले गए, जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सुल्तानपुर पुलिस चौकी की टीम ने मेडिकल कॉलेज चंबा में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए। घायल बेटे ने ही अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने सड़क हादसे क पुष्टि की है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed