{"_id":"64b3f44b5578c6435106d0d3","slug":"union-minister-anurag-thakur-visits-rain-hit-villages-in-bilaspur-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anurag Thakur: सुक्खू सरकार की झूठी गारंटियों को घर-घर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anurag Thakur: सुक्खू सरकार की झूठी गारंटियों को घर-घर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
Sun, 16 Jul 2023 07:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 16 Jul 2023 07:15 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ता प्रदेश में सुक्खू सरकार की झूठी गारंटियों को भी लोगों के घर-घर तक पहुंचाएं ताकि लोगों को उनके झूठ का पता चल सके।
विज्ञापन
दधोल में बारिश से प्रभावित स्थानों का निरीक्षण करते अनुराग ठाकुर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने घुमारवीं और झंडूता में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक की। बैठक में 2024 के लोकसभा चुनावों की रूपरेखा, पार्टी और संगठन को किस तरह मजबूती मिले, इसके लिए चर्चा की गई। अनुराग ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने की बारीकियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई गईं जनहितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता प्रदेश में सुक्खू सरकार की झूठी गारंटियों को भी लोगों के घर-घर तक पहुंचाएं ताकि लोगों को उनके झूठ का पता चल सके।
विज्ञापन
घुमारवीं मंडल प्रधान सुरेश ठाकुर ने कहा की तीन महीने में पूरे विधानसभा क्षेत्र में इस तरह की तीन या चार छोटी बैठकों का आयोजन किया जाएगा। झंडूता की बैठक में जीत राम कटवाल ने कहा कि राष्ट्रवाद एवं विकास की दृष्टि को आगे बढ़ाते हुए केंद्र में भाजपा को पुनः सत्ता में लाने के लिए समय से पहले प्रयत्नशील होना जरूरी है।
विज्ञापन
बैठक के बाद अनुराग ठाकुर ने बारिश से हुए नुकसान का जायजा भी लिया। उन्होंने दधोल, बिलासपुर, घुमारवीं और स्वारघाट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आपदा के आकलन में तेजी लाने और जल्द मदद सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। अनुराग ने कहा कि लोगों का दर्द मेरा दर्द है और मेरी पूरी संवेदनाएं आपदा प्रभावित लोगों के साथ हैं।