फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Union minister anurag thakur statement on aam aadmi party in himachal pradesh

ऊना: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- हिमाचल में आम आदमी पार्टी की यूनिट खत्म

Sat, 16 Apr 2022 05:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 16 Apr 2022 05:25 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी और भाजपा सरकारें विकास के लिए जानी जाती हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार ने रेल, सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल व अन्य सुविधाओं पर काम किया है। 
 

विज्ञापन
Union minister anurag thakur  statement on aam aadmi party in himachal pradesh
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवाएं व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी की यूनिट खत्म हो गई है। आप की हिमाचल में सक्रियता और बड़े स्तर पर दौरों पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि इससे कुछ नहीं होगा। वह ऊना में शनिवार को मीडिया कर्मियों के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। हिमाचल दिवस पर सीएम जयराम की ओर से की गई घोषणाओं को कांग्रेस द्वारा चुनावी स्टंट बताने के प्रश्न पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूर्व में की गई घोषणाओं का भी जनता ने स्वागत किया था और अब भी जनता इन घोषणाओं का स्वागत कर रही है।

विज्ञापन


जनता के लिए व जनता के रुपये बचाने के लिए ही यह घोषणाएं हुई हैं। भविष्य में भी इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे। अब तक भी अच्छा काम किया है और करते रहेंगे। कहा कि मोदी और भाजपा सरकारें विकास के लिए जानी जाती हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार ने रेल, सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल व अन्य सुविधाओं पर काम किया है। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर हिमाचल में विकास कार्य करवा रही है।
विज्ञापन


डबल इंजन का लाभ हिमाचल को मिला है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की कांगड़ा रैली को लेकर पूछे गए प्रश्न को उन्होंने नजरअंदाज कर दिया और कोई जवाब नहीं दिया। इस मौके पर छठे वित्तायोग के राज्य अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, जिला भाजपा महामंत्री राज कुमार पठानिया व अन्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed