फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Union Minister Anurag Thakur said PM Narendra Modi vision and people cooperation will lead to new age India

हमीरपुर में अनुराग ठाकुर की अपील: आगे बढ़ने के लिए विभाजित नहीं, एकजुट हों देश के लोग

Sat, 10 Sep 2022 02:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर/भोरंज(हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर/भोरंज(हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 10 Sep 2022 02:02 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी के सशक्त, दूरदर्शी और गतिशील नेतृत्व में भारत ने पिछले 8 वर्षों के दौरान विश्व पटल पर अपना पुराना गौरव और उच्च स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur said PM Narendra Modi vision and people cooperation will lead to new age India
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम आजादी के 75 साल यानी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और लोगों के सहयोग से नए युग का भारत बनेगा। आगे बढ़ने के लिए भारत को विभाजित नहीं बल्कि एकजुट होना चाहिए। पीएम मोदी के सशक्त, दूरदर्शी और गतिशील नेतृत्व में भारत ने पिछले 8 वर्षों के दौरान विश्व पटल पर अपना पुराना गौरव और उच्च स्थान हासिल किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत आज विश्व की पांचवीं सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है।

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास में हमने कोई कमी नहीं रखी, अब इन चुनावों में जनता भी भाजपा को जिताने में कोई कमी न रखे।  सुजानपुर से अगर भाजपा के विधायक होते तो विकास की रफ्तार वर्तमान से कई गुणा अधिक होती। स्थानीय कांग्रेस विधायक पर तंज कसते हुए अनुराग ने कहा कि जो अपनी सरकार में कुछ नहीं करवा सके, वह वर्तमान में क्या करेंगे?
विज्ञापन


सुजानपुर के बाद भोरंज में आयोजित कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर ने कहा कि संसदीय क्षेत्र के तहत बिलासपुर में एम्स, ऊना में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर और हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज बनाए गए। बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए तकनीकी विवि, उद्यानकी एवं बागवानी कॉलेज, हाईड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर, आईआईटी ऊना, केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा में खोले गए। धौलासिद्ध प्रोजेक्ट का कार्य भी शुरू दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग ने कहा कि 12 सौ करोड़ रुपये की लागत से हमीरपुर से टौणीदेवी-अवाह देवी सड़क को डबललेन किया जाएगा। हमीरपुर- ऊना रेल लाइन के लिए भी प्रदेश सरकार 25 प्रतिशत व्यय का खर्च उठाने को तैयार हो गयी है। जल्द ही हमीरपुर को रेल की सौगात मिल जाएगी। इसमें केंद्र 75 फीसदी का खर्च उठाएगी।


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ऊना के लिए बल्क ड्रग पार्क स्वीकृत किया गया है जिसमें प्रदेश के लगभग 20 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। भोरंज विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खुलने की सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर दी गई हैं और जल्द ही इसका शानदार भवन बन कर तैयार किया जाएगा। अनुराग ठाकुर ने प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75वें वर्ष पर विकास की यात्रा तब और अब पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शियों का अवलोकन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed