फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Union Minister Anurag Thakur public meeting in nadaun hamirpur hp

Hamirpur: अनुराग ठाकुर बोले- विदेश से टूरिस्ट के तौर पर आते हैं और वापस चले जाते हैं राहुल गांधी

Mon, 05 Sep 2022 07:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन(हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन(हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Sep 2022 07:51 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि अंग्रेज देश को छोड़ कर चले गए, लेकिन उनकी मानसिकता कांग्रेस के साथ रही। जाति, धर्म और क्षेत्रवाद की राजनीति कांग्रेस करती है। 

विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur public meeting in nadaun hamirpur hp
नादौन में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि अंग्रेज देश को छोड़ कर चले गए, लेकिन उनकी मानसिकता कांग्रेस के साथ रही। जाति, धर्म और क्षेत्रवाद की राजनीति कांग्रेस करती है। जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है, लेकिन अब वही परिवार और पार्टी अपना अस्तित्व बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।  एक से दूसरे राज्य में कांग्रेस की सफाई होती चली गई। कांग्रेस कार्यकर्ता उस परिवार से दुखी होते चले गए। राहुल विदेशों से यहां टूरिस्ट के तौर पर आते हैं और फिर वापस चले जाते हैं।  वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश आगे बढ़ रहा है। दुनिया की पांच अर्थव्यवस्थाओं में भारत पहुंच गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


नीतीश कुमार के विपक्ष के एकजुट करने के प्रयासों पर अनुराग ने कहा कि वर्ष 2014 से ही हर बार यह लोग गठबंधन बनाते रहे हैं। लेकिन जनता ने भ्रष्ट लोगों को पूरी तरह से नकार दिया है और गरीब की भलाई करने वाले मोदी को जनता ने अपना आशीर्वाद दिया। अनुराग ने कहा कि 2024 में पिछला रिकॉर्ड तोड़ कर एक बार फिर बहुमत से भाजपा 303 से ज्यादा सीटें जीत कर सरकार बनाएगी। आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब की सरकारें भ्रष्ट सरकार हैं। भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन करने वाले अब पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूब चुके हैं। उन्होंने कहा इस घोटाले के सभी आरोपी कानून के तहत आने वाले समय में जेल में होंगे। सीबीआई इस मामले की गहन छानबीन कर रही है। अनुराग ठाकुर से हिमाचल में रेल लाइन के विस्तार को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed