फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Union Minister Anurag Thakur held meeting with BJP workers in Dehra

Himachal: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आप पर साधा निशाना, कहा- सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले नेता हैं केजरीवाल

Sun, 25 Feb 2024 08:27 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: श्याम जी. Updated Sun, 25 Feb 2024 08:27 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस पार्टी का उदय कांग्रेस के भ्रष्टाचार का खुलासा करके हुआ, अब वह पार्टी कांग्रेस के साथ गले मिल रही है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल दुनिया में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले नेता हैं। 
 

विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur held meeting with BJP workers in Dehra
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दुनिया में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले नेता हैं। जिस पार्टी का उदय कांग्रेस के भ्रष्टाचार का खुलासा करके हुआ, अब वह पार्टी कांग्रेस के साथ गले मिल रही है। अनुराग ने यह बात रविवार को देहरा में भाजपा कार्यकर्ताओं से बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कही।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने बेटी की कसम खाकर कहा था कि कभी राजनीति में नहीं आऊंगा। केजरीवाल भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुके हैं और उनके कई नेता जेल में हैं। अब उन्होंने एक और भ्रष्टाचारी पार्टी के साथ गठबंधन किया है। वहीं, सुक्खू सरकार को राजनीतिक रोटियां सेंकने की बजाय लोक हित में कार्य करना चाहिए। किसान आंदोलन पर अनुराग ने कहा कि मोदी सरकार हमेशा किसानों की हितैषी रही है। मोदी सरकार ने किसानों के लिए जो काम किया है, वह कोई सरकार नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन


केंद्रीय विश्वविद्यालय पर अनुराग ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पैसा जमा करवाना है। यदि प्रदेश सरकार पैसा जमा करवा देती है तो शीघ्र ही धर्मशाला में भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी का काम शुरू हो जाएगा। भाजपा में सबसे बड़ी भूमिका ही संगठन और कार्यकर्ता की होती है। इस मौके पर पूर्व मंत्री रमेश धवाला, जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, लाभार्थी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विवेक पठानिया, मंडलाध्यक्ष निर्मल सिंह, उपाध्यक्ष वीरेंद्र भूरिया, महेंद्र सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed