फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Union Home Minister Rajnath Singh at Tridev Sammelan in Hamirpur Himachal Pradesh

पाक एक गोली चलाए तो भारत की गोलियों की गिनती न हो: राजनाथ सिंह

Mon, 05 Jun 2017 11:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 05 Jun 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
Union Home Minister Rajnath Singh at Tridev Sammelan in Hamirpur Himachal Pradesh

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में बार-बार हिंसा और उपद्रव फैलाने की कोशिश करता है लेकिन यह सिलसिला लंबे समय तक नहीं चलेगा। राजनाथ ने कहा कि सेना को खुली छूट है कि पाक की तरफ से एक गोली चले तो भारत की गोलियों की गिनती नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


हिमाचल के जिला हमीरपुर में त्रिदेव सम्‍मेलन में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने होलसेल भ्रष्टाचार किया है। मोदी सरकार पर तीन साल में भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


जीएसटी पर राजनाथ सिंह ने कहा कि 'न खाता न वही, जो आप कहो वो ही सही'। राजनाथ सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भारत में ही नहीं दुनिया में देवभूमि के नाम से जाना जाता है। 1984 में भाजपा की संख्या केवल दो रह गयी थी लेकिन 30 वर्षों के बाद भाजपा को बहुमत हासिल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काम करने में दिलचस्प नहीं हिमाचल सरकार

Union Home Minister Rajnath Singh at Tridev Sammelan in Hamirpur Himachal Pradesh

आज भारत के दो तिहाई भूभाग पर भाजपा शासन में है। राजनाथ ने कहा कि लोगों ने नोटबंदी के बाद काफी कठिनाई उठाई लेकिन देश की जनता ने इसका स्वागत किया। पीएम मोदी के इस कदम ने पूरे विश्व में देश का सिर ऊंचा कर दिया। दुनिया के अर्थशास्त्री नोटबंदी के लिए पीए मोदी की तारीफ कर रहे हैं।

राजनाथ ने योग को लेकर कहा कि जो योग हमारे ऋषियों की देन है उसे विश्व के 177 देशों ने अपनाया है। भारत की संस्कृति का परचम विश्व में लहराया है।

केंद सरकार ने हिमाचल को भरपूर पैसा ‌दिया लेकिन राज्य की सरकार काम करने में दिलचस्पी नहीं है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने राजनाथ सिंह से मांग करजे हुए कहा कि पैरामिलिट्री फोर्सेस में हिमाचल के जवानों को भी भर्ती किया जाएगा।  

हिमाचल में बनेगी भाजपा की सरकार

Union Home Minister Rajnath Singh at Tridev Sammelan in Hamirpur Himachal Pradesh

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भरोसा दिलाया ‌कि वे जल्द इसके लिए व्यवस्‍था करेंगे। राजनाथ ने कहा कि मुझे विश्वास है की हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और यहां की जनता हमारा पूरा साथ देगी। गृह मंत्री ने कहा कि मुद्रा योजना के तहत युवाओं को कौशल विकास की ट्रेनिंग दी जा रही है।

अगले 4-5 सालों में एक करोड़ युवाओं को कौशल विकास की ट्रेनिंग दी जाएगी। मोदी सरकार ने क्लास थ्री और फोर की भर्ती के लिए इंटरव्यू खत्म किए।

राजनाथ बोले जैसे आंतरिक सुरक्षा में बॉर्डर ऑन पोस्ट का महत्व होता है वैसे ही लोकतंत्र एवं चुनावी व्यवस्था में बूथ का महत्व होता है। 2022 तक सभी गरीब परिवारों के सिर पर छत और किसानों की आमदनी दोगुनी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed