फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Union Helath Minister JP nadda in Kullu and lok sabha election 2019 date

मोदी के दूत बन प्रबुद्धजनों के दर पहुंचे नड्डा, 2019 के लिए मांगा समर्थन

Mon, 25 Jun 2018 12:51 PM IST
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 25 Jun 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
Union Helath Minister JP nadda in Kullu and lok sabha election 2019 date

2019 के लिए राह आसान बनाने के लिए भाजपा ने नया दाव खेला है। संपर्क फोर समर्थन अभियान के तहत गैर भाजपाइयों को अब अपने साथ जोड़कर लोकसभा चुनावों के लिए समर्थन मांगा जा रहा है। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा मोदी के दूत बनकर जिला कुल्लू के प्रबुद्धजनों के दरबार पहुंचे और लोकसभा चुनाव के लिए समर्थन मांगा।

विज्ञापन


उन्होंने इस दौरान प्रबुद्ध लोगों को मोदी सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों की एक बुकलेट भी दी। नड्डा ने अभियान जिला मुख्यालय कुल्लू से शुरू किया। जिला भाजपा ने 25 प्रबुद्धजनों की एक सूची तैयार की थी और ये सभी लोग गैर भाजपाई हैं। उन्होंने इन लोगों के साथ केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और 2019 के लिए समर्थन मांगा। नड्डा ने करीब प्रबुद्धजनों के घर जाकर करीब 20 से 30 मिनट का समय बिताया।

विज्ञापन

Union Helath Minister JP nadda in Kullu and lok sabha election 2019 date

भाजपा नेता युवराज बोध और जिला भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ के संयोजक जुगल किशोर शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा जिला मुख्यालय कुल्लू के शीशमाटी में भाषा विभाग से सेवानिवृत्त ठाकुर मोलू राम, शास्त्री नगर में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त मास्टर तारा सिंह, बदाह में सेनानिवृत्त आईपीएस अधिकारी टशी दावा, ऊझी घाटी के नग्गर

स्थित बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त हरेंद्र ठाकुर, अलेउ में सबसे कम उम्र में माउंट एवरेस्ट को फतेह करने वाली डिक्की डोलमा, रांगडी स्थित सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अशोक ठाकुर, जगतसुख की आंचल ठाकुर और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सरोजनी गंजू ठाकुर के घर जाकर 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए समर्थन मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed