फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   union health minister jp nadda to adopt Dehar village in Mandi

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इस गांव को लिया गोद

Fri, 26 Feb 2016 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Updated Fri, 26 Feb 2016 11:59 AM IST
विज्ञापन
union health minister jp nadda to adopt Dehar village in Mandi

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के डैहर गांव को सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद ले लिया है। अब इस गांव के संवरने की उम्मीद जग गई है। इससे पहले उन्होंने बिलासपुर के दयोली गांव को संवारने का जिम्मा उठाया है।

विज्ञापन


जिला भाजपा के अध्यक्ष राकेश जम्वाल ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, समाजसेवी संगठनों और व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ पिछले दिनों बैठक कर डैहर गांव के विकास को लेकर एक विस्तृत योजना बना कर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को दिल्ली में सौंपी थी।
विज्ञापन


जिसे मंजूरी देते हुए जगत प्रकाश नड्डा ने इसकी सूचना केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र सिंह चौधरी व उपयुक्त मंडी संदीप कदम को दे दी है। जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश जम्वाल ने सुंदरनगर में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि डैहर को आदर्श ग्राम बनाने के लिए गोद लेने से न केवल डैहर का विकास होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्कि इसके साथ सटी करीब आधा दर्जन पंचायतों के हजारों लोगों को घर द्वार पर बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। शीघ्र ही जगत प्रकाश नड्डा डैहर का दौरा करने आ रहे हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बरागी राम, जिला महामंत्री नरेश चंदेल, नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक सेन, बीडीसी चेयरमैन सोहन लाल, ओम प्रकाश, महेंद्र ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed