फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Union Health Minister JP Nadda Demanded Resignation From CM Virbhadra Singh

नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें सीएम वीरभद्र: जेपी नड्डा

Mon, 03 Apr 2017 12:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर Updated Mon, 03 Apr 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
Union Health Minister JP Nadda Demanded Resignation From CM Virbhadra Singh

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने सीएम वीरभद्र से आय से अधिक संपत्ति और मनी लांड्रिंग के आरोपों के चलते नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है। नड्डा ने कहा कि वीरभद्र सिंह के पास मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए कोई नैतिक आधार नहीं है। उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने प्रदेश सरकार पर प्रहार करते हुए कहा है कि हिमाचल सभी स्तरों और प्रशासनीय क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण संकट में है। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने वीरभद्र सिंह समेत नौ लोगों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में आरोप पत्र दायर किया है।
विज्ञापन


अपनी चार्जशीट में एजेंसी ने मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी की 10.3 करोड़ की परिसंपत्तियों पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाया था। एजेंसी का आरोप है कि वह संपत्ति ईमानदारी से अर्जित किए गए कार्यों की तुलना में 192 प्रतिशत ज्यादा है। नड्डा ने तीखे लहजे में कहा है कि इन मामलों के साथ मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार में संलिप्त होने से प्रदेश में कार्य प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में केंद्रीय परियोजनाओं के पूरा होने में देरी भी इस संबंध में एक संकेत है। प्रदेश में दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे भ्रष्टाचार से जनता पर संकट खड़ा हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जमीन उपलब्ध न होने, साइटों के चयन में देरी, वन निकासी और अन्य कारकों के कारण स्वास्थ्य परियोजनाएं लंबे समय से लंबित पड़ी हुई हैं। जिसका मुख्य कारण राज्य सरकार की भ्रष्टाचार में संलिप्तता है।


धर्मशाला और अर्की जाएंगे नड्डा
जिला भाजपा सचिव स्वदेश ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आठ अप्रैल को कांगड़ा के धर्मशाला में आयोजित किए जा रहे एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उसके बाद सीधे बिलासपुर के लिए रवाना होंगे और रात्रि ठहराव विजयपुर स्थित अपने निवास में करेंगे। नौ अप्रैल को सुबह के समय घर पर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और नौ बजे सोलन जिला के अर्की में आयोजित की जा रही भाजपा की रैली में शिरकत करने के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed