फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Union Health Minister cited sukhvinder singh Sukhu to stop Bharat Jodo Yatra

CoronaVirus: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बोले- भारत जोड़ो यात्रा में आने से ही संक्रमित हुए सीएम सुूक्खू

Wed, 21 Dec 2022 11:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Dec 2022 11:05 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को संसद भवन में मीडिया से बातचीत में कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए राजस्थान गए थे। उसके बाद वे कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसे देखते हुए राहुल गांधी को पत्र लिखकर यात्रा बंद करने को कहा है।

विज्ञापन
Union Health Minister cited sukhvinder singh Sukhu to stop Bharat Jodo Yatra
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को बंद करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कोविड पॉजिटिव होने का हवाला दिया है। केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को संसद भवन में मीडिया से बातचीत में कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए राजस्थान गए थे। उसके बाद वे कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसे देखते हुए राहुल गांधी को पत्र लिखकर यात्रा बंद करने को कहा है। विशेषज्ञों से चर्चा करने के बाद ही राहुल गांधी और अशोक गहलोत को पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि सुक्खू के अलावा कई अन्य लोग संक्रमित हुए हैं। सरकार ने राहुल गांधी को यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन करने का सुझाव दिया है। कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है। सरकार ने सभी संबंधितों को सतर्क रहने व निगरानी मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। -मनसुख मांडविया, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुक्खू का 22 होगा कोविड टेस्ट
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का गुरुवार को नई दिल्ली में कोविड टेस्ट होगा। 18 दिसंबर को वे नई दिल्ली में संक्रमित हुए थे। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि वीरवार को मुख्यमंत्री को संक्रमित हुए पांच दिन हो जाएंगे। ऐसे में दोबारा से जांच करने को लेकर डाॅक्टरों से चर्चा की गई है। वीरवार सुबह डाॅक्टरों के निरीक्षण के बाद इस बाबत स्थिति स्पष्ट होगी। मुख्यमंत्री सुक्खू का 19 दिसंबर को प्रधानमंत्री से मुलाकात प्रस्तावित थी। 18 दिसंबर को उनका कोविड टेस्ट हुआ था आैर रिपोर्ट पॉजीटिव आई। सुक्खू भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए राजस्थान गए थे। राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की थी। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं से दिल्ली में मुलाकात भी की थी। कोरोना संक्रमित होने के बाद से हिमाचल सदन नई दिल्ली में मुख्यमंत्री सुक्खू क्वारंटीन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed