फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   union govt released 13 crores for MANREGA to himachal

केंद्र ने हिमाचल को जारी किए मनरेगा के 13 करोड़

Wed, 18 Jul 2018 10:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 18 Jul 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
union govt released 13 crores for MANREGA to himachal

प्रदेश सरकार मनरेगा का पैसा दूसरे विकास कार्यों में खर्च नहीं कर सकेगी। केंद्र सरकार ने हिमाचल को मनरेगा के कार्यों के लिए 13,19,44,000 रुपये की राशि जारी की है।

विज्ञापन


यह पैसा सड़कों, वर्षाशालिकाओं, श्मशान घाट, सामुदायिक भवन, बावड़ियों के निर्माण और रखरखाव सहित 18 विकास  कार्यों में खर्च होगा। कुल राशि में से 2,59,74,000 रुपये मैटीरियल जबकि अन्य 10, 59,70,000 रुपये लेबर पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय ग्रामीण विकास (मनरेगा) निदेशक राघवेंद्र प्रताप सिंह की ओर से राशि जारी होने का पत्र जारी हुआ है।  केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश सरकार को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया है कि एक साल के भीतर प्रदेश सरकार को जिलों में किए गए कार्यों के खर्च का प्रमाण पत्र देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर ऐसा नहीं होता है तो किश्त रोकी जा सकती है। केंद्र ने यह भी आन लाइन पेमेंट की भी शर्त लगाई है। इससे यह जानकारी रहेगी कि पंचायतों में मनरेगा में होने वाले कार्यों में कितना पैसा खर्च कर लिया है और मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों को समय पर पैसा दिया जा रहा है या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed