फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   union govt gave Principle approval to water supply scheme for shimla city

दो सौ करोड़ से सुधरेगी शिमला में पेयजल आपूर्ति, केंद्र ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

Sun, 03 Jun 2018 09:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 03 Jun 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
union govt gave Principle approval to water supply scheme for shimla city

शिमला की पेयजल सप्लाई सुधारने को केंद्र ने दो सौ करोड़ की जलसंवर्धन और वितरण योजना को सैद्धांतिक सहमति दे दी है। फंड केंद्र की अमरूत योजना (अटल नवीनीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन) के तहत मिलेगा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री को दो दिन पहले पीएमओ को शिमला में पेयजल सुधार को भेजी रिपोर्ट से अवगत करवाया। 

विज्ञापन

परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा

union govt gave Principle approval to water supply scheme for shimla city

उन्होंने राज्य से परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा, ताकि शीघ्र धनराशि जारी हो। पूरी ने योजना के तहत शिमला शहर के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के स्तरोन्नयन और रिसाव स्थलों को चिह्नित करने को स्वचालित बल्कमीटरिंग प्रणाली स्थापित करने और लगातार प्लगिंग के लिए मंजूरी प्रदान की। 

उन्होंने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय पर आरंभ व पूरी की जाएगी। शिमला में पेयजल संकट दूर करने को जल संवर्धन करने के लिए पीएमओ के हस्तक्षेप का फायदा हिमाचल को मिला है। पीएमओ को भेजी स्टेटस रिपोर्ट को आधार बनाकर राज्य ने शहर के लिए दीर्घकालीन योजना का प्रारूप तय कर भेजा। 

शिमला में हुई 8.3 मिलीमीटर बारिश

union govt gave Principle approval to water supply scheme for shimla city

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के सौंपे प्रस्ताव पर चार जून को केंद्रीय शहरी विकास विभाग में बैठक होगी। एक माह में योजनाओं से संबंधित औपचारिकताएं पूरी कर प्रदेश को फंड जारी होगा और खुद केंद्रीय राज्य मंत्री पुरी शिमला आएंगे। 

प्रदेश में शुक्रवार को 7.7 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। शिमला में 8.3 मिलीमीटर बारिश होने से जल स्रोतों में पानी का स्तर बढ़ गया है। इसके अलावा शुक्रवार को हमीरपुर में सबसे

ज्यादा 28, मंडी में 26, सिरमौर में 15.2, कांगड़ा में 14.3, सोलन में 11.7, ऊना में 7.5 और बिलासपुर में 7.3 बारिश रिकार्ड की गई। पहली जून को प्रदेश में सामान्य से 196 फीसदी अधिक बारिश रिकार्ड हुई।

विज्ञापन

सीएम ने केंद्रीय मंत्री प्रधान से की मुलाकात

union govt gave Principle approval to water supply scheme for shimla city

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को केंद्रीय पेट्रोलियम और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धमेंद्र प्रधान से नई दिल्ली में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने एक सप्ताह पहले गृहिणियों के लिए मुफ्त रसोई गैस और चूल्हा देने की हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के बारे में जानकारी दी।

केंद्र की उज्जवला योजना के दायरे में नहीं आने वाले परिवारों को प्रदेश की योजना में शामिल किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने सीएम को योजना के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

सीएम ने उद्यमिता क्षेत्र में प्रदेश सरकार की योजनाओं से भी अवगत करवाया। उद्यमिता के क्षेत्र में स्वावलंबन योजना लांच कर चुकी सरकार स्वरोजगार के क्षेत्र में कुछ और योजनाओं पर कार्य कर रही है।

इस योजना के अलावा कौशल विकास को लेकर जारी योजनाओं के तहत भी सीएम ने केंद्र से अतिरिक्त मदद मांगी है। देर शाम को सीएम की मुलाकात संगठन के केंद्रीय पदाधिकारियों से भी हो सकती है। मुलाकात के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed