फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   union government guidelines No road and bridge construction in himachal pradesh

हिमाचल में नहीं होगा नई सड़कों और पुलों का काम, केंद्र ने प्रोजेक्ट भेजने से किया इंकार

Thu, 11 Jun 2020 04:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 11 Jun 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
union government guidelines No road and bridge construction in himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल में इस साल नई सड़कों और पुलों का काम नहीं होगा। केंद्र ने प्रदेश सरकार को नए प्रोजेक्टों की डीपीआर भेजने से मना कर दिया है। सरकार को निर्देश दिए हैं कि पहले पुराने और सालों से लंबित पड़े प्रोजेक्टों के कार्य प्राथमिकता से निपटाए जाएं। इसके पीछे केंद्र ने तर्क दिया है कि देश में कोरोना से निपटने को करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं। ऐसे में इस साल सड़कों और पुलों की शेल्फें न भेजी जाएं।   

विज्ञापन


प्रदेश सरकार हर साल विधायकों से विकास कार्यों के लिए 5-6 प्राथमिकताएं लेती है। इसमें प्राथमिकता सड़कों और पुलों की रहती है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत इन सड़कों का निर्माण किया जाता है। लोक निर्माण विभाग इनकी डीपीआर तैयार कर केंद्र को प्रस्ताव भेजता है, लेकिन इस साल लोक निर्माण विभाग केंद्र को नए सड़कों और पुलों के प्रोजेक्ट को स्वीकृति को नहीं भेजेगा। विधायकों से लोक निर्माण विभाग को जो प्राथमिकताएं मिली हैं, अगले साल ही इन डीपीआर को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


हिमाचल में 36 हजार किलोमीटर सड़कें
हिमाचल में 36 हजार किलोमीटर सड़कें हैं। इनमें फोरलेन, नेशनल हाइवे, जिला और प्रधानमंत्री ग्राम सड़कें शामिल हैं। सरकार ने 500 और 250 आबादी वाले गांव को सड़क से जोड़ दिया है। अब इससे कम आबादी वाले गांव को सड़क से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार को इस बार सड़कों और पुलों के नए प्रोजेक्ट स्वीकृति को नहीं भेजे जाएंगे। केंद्र के निर्देशों के बाद यह तय किया गया है। कोरोना के चलते यह लिया गया है। सड़कों और पुलों की शेल्फें अगले साल भेजी जाएंगी। - भुवन शर्मा, इंजीनियर इन चीफ लोनिवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed