{"_id":"becd5feb2aedcfb07c98f0894da8ed6b","slug":"union-demands-action-against-hotels","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों का हो रहा शोषण, कार्रवाई करे विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों का हो रहा शोषण, कार्रवाई करे विभाग
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 16 Jul 2014 10:36 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल होटल मजदूर लाल झंडा यूनियन कार्यकारिणी ने यूनियन कार्यालय में अध्यक्ष किशोरी ढटवालिया की अध्यक्षता में बैठक की।
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित लोगों ने रेस्तराओं तथा ढाबों में काम करने वाले मजदूरों के साथ हो रही नाइंसाफी, मालिकों की ओर से किए जाने वाले नियमों के उल्लंघन पर चर्चा की।
यूनियन ने माना कि मजदूरों से 12 से 15 घंटे तक काम करवाया जा रहा है जो श्रम कानूनों के खिलाफ हैं। ऐसे में विभाग को इस पर नजर रखनी चाहिए।
यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि श्रम विभाग श्रम कानूनों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि मजदूरों का शोषण रुक सके।
बैठक में पूर्ण चंद, जगदीश, प्रेम चंदेल, राम दयाल, पवन शर्मा, प्रेम दिवान, बालक राम, चमन शर्मा, विक्र म, कपिल नेगी, सुरेश सतपाल, बलदेव ठाकुर, मनोहर शर्मा और पुष्प राज मौजूद रहे।
विज्ञापन