{"_id":"5d7122148ebc3e016d62fec5","slug":"union-allegation-the-file-for-the-ongoing-investigation-against-the-officer-missing-in-hrtc","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुम कर दी अफसर के खिलाफ चल रही जांच की फाइल, संघ ने एचआरटीसी प्रबंधन से उठाया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुम कर दी अफसर के खिलाफ चल रही जांच की फाइल, संघ ने एचआरटीसी प्रबंधन से उठाया मामला
Thu, 05 Sep 2019 08:26 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 05 Sep 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
शंकर सिंह ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
परिवहन मजदूर संघ ने निगम प्रबंधन के अधिकारियों पर एक अफसर के खिलाफ चल रही जांच की फाइल को गुम करने का आरोप लगाया है। मजदूर संघ के नेता शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि फाइल गुम होने का मामला कार्यकारी निदेशक से उठाया है। इसमें मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
शंकर सिंह ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मुख्यालय में बैठे एक अधिकारी ने 17-18 साल बाद कर्मचारियों के मामले अपील द्वारा सेटल किए थे, जबकि यह मामले चेयरमैन की ओर से निपटाए जाते हैं।
विज्ञापन
उक्त अधिकारी ने चहेतों को फायदा देने के लिए चेयरमैन की शक्तियों का दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि अफसर पर कार्रवाई करने के लिए गोपनीय रिपोर्ट तत्कालीन कार्यकारी निदेशक ने दी थी।
विज्ञापन
अब डेढ़ साल के बाद जब इस फाइल को प्रबंध निदेशक को भेजा जाना था, लेकिन कुछेक अफसरों ने इसे गुम कर दिया। शंकर सिंह ने कहा कि इन कर्मचारियों या कंडक्टरों ने बसों में टांके मारे थे।
ऐसे में इनकी पदोन्नति रुक गई थी। मामला सेटल करने पर उन्हें पदोन्नति का लाभ दिया गया। उधर, परिवहन निगम के कार्यकारी निदेशक अनुपम कश्यप ने बताया कि कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल मिलने आया था। उन्होंने ज्ञापन दिया है। इसमें क्या है। देखकर पता चलेगा।