फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Under the nutrition campaign, height and weight of children were checked in Anganwadi centers of Nahan city.

Sirmour News: पोषण अभियान के तहत नाहन शहर के आंगनबाड़ी केंद्रों में जांची बच्चों की लंबाई और वजन

Mon, 15 Jan 2024 02:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Jan 2024 02:01 PM IST
सार

 सिरमौर जिले के नाहन शहर के आंगनबाड़ी केंद्रों में शून्य से पांच साल तक के बच्चों की लंबाई और भार का माप लिया गया।

विज्ञापन
Under the nutrition campaign, height and weight of children were checked in Anganwadi centers of Nahan city.
आंगनबाड़ी केंद्रों में जांची बच्चों की लंबाई और वजन - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन शहर के आंगनबाड़ी केंद्रों में शून्य से पांच साल तक के बच्चों की लंबाई और भार का माप लिया गया। पोषण अभियान के तहत शहर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं ने बच्चों के वजन और लंबाई की जांच की। आंगनबाड़ी केंद्र हाथी की कब्र में कार्यकर्ता पूनम चौहान ने सहायिका के सहयोग से 0 से पांच साल तक के बच्चों की लंबाई मापी और उनका वजन नोट किया। यहां करीब एक दर्जन बच्चों की जांच की गई। आंगनबाड़ी केंद्र मियां मंदिर में कार्यकर्ता बबली शर्मा व सहायिका शमशाद बेगम ने करीब 15 बच्चों की लंबाई व वजन मापा। इस दौरान आशा कार्यकर्ता सबीना भी  मौजूद रहीं।

विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्र छोटा चौंक में कार्यकर्ता मीरा जोशी और सहायिका सुलताना ने बच्चों की जांच की। इस केंद्र में एक दर्जन के करीब बच्चों की लंबाई और वजन का माप लिया गया। सभी बच्चे सामान्य श्रेणी के पाए गए। जबकि आंगनबाड़ी केंद्र रानीताल में शशिबाला, ढाबो-1 आंगनबाड़ी केंद्र में वृंदा, रामकुंडी आंगनबाड़ी केंद्र में आशा, ढाबो-2 आंगनबाड़ी केंद्र में अनामिका, चार्जन मोहल्ला आंगनबाड़ी केंद्र में सुमन ने बच्चों के वजन और लंबाई की जांच की। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र कच्चा टैंक, मियां मंदिर, प्रताप भवन, तेलीया मोहल्ला, गोबिंदगढ़ सहित दूसरे आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया। सभी केंद्रों पर बच्चे सामान्य स्थिति में पाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed