फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   under judicial custody ig jaidi suffering from stomach pain

सीने और कान दर्द के बाद आईजी जैदी को पेट में हुई तकलीफ, मेडिसन विभाग में भर्ती

Tue, 03 Oct 2017 08:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 03 Oct 2017 08:20 AM IST
विज्ञापन
under judicial custody ig jaidi suffering from stomach pain

गुड़िया प्रकरण से जुड़े लॉकअप हत्याकांड में न्यायिक हिरासत में चल रहे आईजी जहूर एच. जैदी को आईजीएमसी सूट नहीं कर रहा। उनके सीने और कान का मर्ज ठीक हुआ तो अब उनके पेट में तकलीफ शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


ईएनटी महकमे ने आईजी को डिस्चार्ज कर मेडिसन विभाग में भेज दिया है। जैदी ने डॉक्टरों से पेट से संबंधित बीमारी की शिकायत की। इसके बाद गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के चिकित्सकों ने जैदी की एंडोस्कोपी की। अब डॉक्टर अल्सर होने की बात कर रहे हैं। बताते चलें जैदी 14 सितम्बर से अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


मौजूदा समय में आईजी जहूर जैदी मेडिसन विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में उपचाराधीन हैं। शुक्रवार को पेट से संबंधित बीमारी होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत मेडिसन विभाग में शिफ्ट कर दिया। मेडिसन विभाग में दाखिल होने के बाद डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी करवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पेट से संबंधित बीमारी की बात सामने आई है। आईजी जैदी को सीने में दर्द उठने के बाद से आईजीएमसी लाया गया था। यहां पर उन्हें सीसीयू में दाखिल किया। इसके बाद कान में दर्द की शिकायत होने के बाद कार्डियोलाजी विभाग ने उन्हें ईएनटी शिफ्ट किया, लेकिन शुक्रवार को अचानक से पेट की समस्या की शिकायत आईजी जैदी ने डॉक्टरों से की। 

इसके बाद उन्हें मेडिसन महकमे में भेजा गया। जहां पर उनके टेस्ट किए गए। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने बताया कि पेट की शिकायत के बाद उन्हें अन्य विभाग में शिफ्ट किया गया है।

न्यायिक हिरासत में आईजी समेत आठ पुलिस वाले होंगे पेश

under judicial custody ig jaidi suffering from stomach pain

आईजी जैदी समेत आठ पुलिस कर्मी मंगलवार को कोर्ट में पेश होंगे। 20 सितंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस वालों की कोर्ट में पेशी हुई थी। कोर्ट ने इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

शव के पास मिले बालपेन से सुराग ढूंढ रही सीबीआई

under judicial custody ig jaidi suffering from stomach pain

गुड़िया के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले में दांदी जंगल में सीबीआई के हाथ एक बॉलपेन लगा है। यह पेन उस स्थान के पास मिला है जहां गुड़िया का शव पड़ा था। पैन में मिट्टी लगी थी। हल्का सा इसका एक कोना दिखाई दे रहा था। सीबीआई इस पैन को अपने साथ ले गई है। 

अब इसकी जांच फोरेंसिक लैब में की जा रही है। गुड़िया के हत्यारों का सुराग लगाने के लिए सीबीआई संदिग्धों की लिखावट से भी इस पैन की स्याही और निभ का मिलान करेगी। इस पेन के बारे में सीबीआई ने गुड़िया के छोटे भाई और परिजनों से भी बात की है। 

सूत्र बताते हैं कि सीबीआई को बॉलपेन मिला है। पेन के रीफिल में हल्की सी स्याही बची है और निभ के पीछे जंग लगा है। मामले की जांच को लेकर अब सीबीआई की टीम हलाइला से शिमला लौट आई है। 

पीटरहाफ से ही गुड़िया मामले को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। हलाइला से लोगों को पूछताछ के लिए भी शिमला बुलाया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि रविवार को भी तीन लोगों से शिमला में पूछताछ हुई है। 

100 से अधिक लोगों के ब्लड सैंपल ले चुकी सीबीआई
सीबीआई ने गुड़िया मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि 100 से अधिक लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं। हलाइला और आसपास के इलाकों में सीबीआई करीब 300 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed