फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Under-19 District Chamba Cricket Team trial in Police Ground Bargah

Chamba news: अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए 56 ने दिया ट्रायल, तेज गेंदबाजों ने दिखाया हुनर

Sun, 02 Apr 2023 05:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 02 Apr 2023 05:16 PM IST
सार

ट्रायल में सबसे अधिक संख्या तेज गेंदबाजों की रही। एक-एक कर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते रहे। इन खिलाड़ियों की प्रतिभा को चयनकर्ताओं ने बारीकी से परखा।

विज्ञापन
Under-19 District Chamba Cricket Team trial in Police Ground Bargah
ट्रायल देते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला चंबा की टीम का चयन करने के लिए रविवार को पुलिस ग्राउंड बारगाह में ट्रायल हुए। इसमें जिला मुख्यालय चंबा के अलावा हरिपुर, मैहला, भद्रम, बनीखेत, तीसा, लचोड़ी, भरमौर, लिल्ह, गागला, भटियात सहित जिले के करीब 56 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला क्रिकेट संघ चंबा के संयोजक मनुज शर्मा ने बताया कि चयन प्रक्रिया रविवार सुबह 10:00 बजे शुरू हुई।

विज्ञापन


यह करीब डेढ़ बजे तक जारी रही। ट्रायल में सबसे अधिक संख्या तेज गेंदबाजों की रही। एक-एक कर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते रहे। इन खिलाड़ियों की प्रतिभा को चयनकर्ताओं ने बारीकी से परखा। चयन प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन शिविर के लिए किया जाएगा। शिविर में जो खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे, उनका चयन जिला चंबा की अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


शिविर में अनुशासन से लेकर उनके खेलने की क्षमता, संयम सहित अन्य सभी जरूरी मापदंडों की परख की जाएगी। चंबा की टीम पहला मुकाबला 28 से 30 अप्रैल के बीच नादौन के अमतर खेल मैदान में ऊना के खिलाफ खेलेगी। दूसरा मुकाबला भी नादौन के अमतर खेल मैदान में दो से चार मई के बीच बिलासपुर के साथ होगा। मनुज शर्मा ने कहा कि जिला चंबा के क्रिकेट खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने के लिए लगातार एचपीसीए के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला में क्रिकेट सेंटर व सब-सेंटर खुल रहे हैं, जिसमें खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिल रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों के आह्वान करते हुए कहा कि सब सेंटर में पहुंचकर अपनी प्रतिभा को निखारें। चयन प्रक्रिया में जिला क्रिकेट संघ के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। जिला क्रिकेट संघ के सदस्यों हरमीत, संजय, अमित, किशन, गौरव, याकूब, दिनेश, हितेश्वर, सुनील, मिथुन, विनय सहित अन्य सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed